लंचबॉक्स में लगी रबर हो गई काली तो चुटकियों में हो जाएगी साफ, बस करना होगा ये काम hack to wash plastic lunch box without scratch easy nuskha to clean tiffin rubber, लाइफस्टाइल - Hindustan
More

लंचबॉक्स में लगी रबर हो गई काली तो चुटकियों में हो जाएगी साफ, बस करना होगा ये काम

Hack to clean plastic lunchbox & lid rubber: प्लास्टिक लंचबॉक्स को साफ करने में अक्सर उस पर स्क्रैच पड़ जाते है। वहीं इन लंचबॉक्स के ढक्कन में लगी रबर गंदी ही रह जाती है। इन दोनों को साफ करने का ये आसान सा हैक जान लें।

Sun, 1 March 2026 09:21 AMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
लंचबॉक्स में लगी रबर हो गई काली तो चुटकियों में हो जाएगी साफ, बस करना होगा ये काम

हर रोज लंचबॉक्स की सफाई करना आसान नहीं होता। खासतौर पर लंचबॉक्स के ढक्कन पर लगी रबर, जो खाने को बाहर गिरने से बचाती है और आपका खाना बॉक्स में सेफ बना रहता है। अक्सर ये गंदी ही रह जाती है। हर रोज टिफिन की सफाई में ढक्कन के कोने तो साफ किए जाते हैं लेकिन इनके अंदर लगी रबर को इग्नोर कर दिया जाता है। ढक्कन की रबर पर ध्यान तब जाता है जब ये गंदी हो जाती है और इस रबर काले रंग के धब्बे दिखने लगते हैं। आपके घर में भी लंच बॉक्स के ढक्कन में लगी रबर गंदी और काली हो गई है तो उसे साफ करने के लिए बस ये आसान सा नुस्खा अपनाएं। यहीं नहीं प्लास्टिक के टिफिन बॉक्स में लगे मसाले और केचप की वजह से बने धब्बों को बिना स्क्रैच किए साफ करने का भी नुस्खा जान लें।

गुनगुने पानी और लिक्विड डिटर्जेंट से करें सफाई

टिफिन के ढक्कन पर लगी रबर को निकालकर बाहर कर लें और किसी बर्तन में गुनगुना पानी और लिक्विड डिटर्जेंट डालकर उसमे रबर को भिगोएं। दस मिनट बाद रगड़कर साफ करें। इससे रबर पर जमी चिकनाई साफ हो जाएगी।

विनेगर और खाने वाले सोडा का करें इस्तेमाल

गुनगुने पानी में एक चम्मच विनेगर, एक चम्मच खाने वाला सोडा डालकर रखें। उसमे आधा नींबू का रस भी डाल दें। अब इस पानी में टिफिन की रबर को भिगोकर दस मिनट के लिए छोड़ दें। फिर नींबू के छिलके से ही इसे रगड़कर साफ करें। साथ ही ढक्कन के कोने जहां पर रबर लगी होती है। उसे भी नींबू के छिलके से रगड़ दें। बस अब साफ पानी से क्लीन कर लें। टिफिन का ढक्कन पूरी तरह से साफ हो जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आलू के पापड़ बनाने की 6 वैराइटी सीख लें, स्वाद के दीवाने हो जाएंगे लोग

प्लास्टिक लंच बॉक्स को साफ करने के लिए शेफ पंकज भदौरिया ने बताया नुस्खा

प्लास्टिक के लंच बॉक्स अक्सर पीले पड़ जाते हैं और धोने पर उनमे स्क्रैच पड़ जाता है। ऐसे में शेफ पंकज भदौरिया का ये नुस्खा आपके काम आ सकता है। खाने के दाग लगे टिफिन को साफ करने के लिए बस इस आसान से तरीके को अपनाएं। बस गंदे टिफिन में थोड़ा सा गुनगुना पानी डालें। साथ में लिक्विड डिटर्जेंट और एक किचन टॉवल डाल दें। बस टिफिन का ढक्कन बंद कर अच्छी तरह से शेक करें। इससे सारी गंदगी बगैर स्क्रैच के निकल जाएगी और टिफिन अच्छी तरह से साफ हो जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।