6 tasty types of aloo papad variety make this holi 2026 होली पर बनाएं आलू के पापड़ की ये 6 वैराइटी, स्वाद ऐसा ही खाते रह जाएंगे
More
Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलहोली पर बनाएं आलू के पापड़ की ये 6 वैराइटी, स्वाद ऐसा ही खाते रह जाएंगे

होली पर बनाएं आलू के पापड़ की ये 6 वैराइटी, स्वाद ऐसा ही खाते रह जाएंगे

6 Types of aloo ka papad: आलू के पापड़ का स्वाद काफी सारे लोगों को पसंद आता है। अबकी बार चाहे तो आलू के पापड़ों की कई सारी वैराइटी बनाकर तैयार कर सकती हैं। सीख लें 6 तरह के स्वाद वाले आलू के पापड़ बनाने की रेसिपी।

AparajitaFri, 20 Feb 2026 12:15 AM
1/7

आलू के पापड़ की वैराइटी

होली पर जितने मर्जी पापड़ बना लें लेकिन आलू के पापड़ की दिल में अलग जगह होती है। सबसे ज्यादा टाइम इन्हीं पापड़ों को बनाने में लगता है। अब जब टाइम लगता है तो क्यों ना इनके स्वाद को भी बढ़ा लिया जाए। इस बार होली पर आलू के पापड़ों की ये 6 तरह की वैराइटी बनाकर तैयार करिएगा। सब खाकर चट कर जाएंगे।

2/7

काली मिर्च पापड़

आलू के पापड़ बना रहीं तो इस बार फ्रेश काली मिर्च को कूटकर बारीक करें और फिर आलू के पेस्ट में मिलाएं। साथ में नमक स्वादानुसार डालकर तब पापड़ बनाएं।

3/7

हरी मिर्च वाले पापड़

तीखा और चटपटा खाना पसंद है तो ये हरी मिर्च वाला पापड़ जरूर बना लें। हरी मिर्च को मिक्सर में डालकर दरदरा पीस लें। ध्यान रहे कि इसका पेस्ट नहीं बनाना है केवल दरदरा पीसना है। आप चाहें तो इसे कूटकर भी तैयार कर सकती हैं। बस आलू के मिक्सचर में ये हरा पेस्ट मिलाएं और अमचूर पाउडर भी डाल दे। इससे स्वाद निखर कर आता है।

4/7

अजवाइन वाले पापड़

अगर आप आलू के पापड़ को टेस्ट के साथ डाइजेशन के लिए अच्छा बनाना चाहती हैं तो आलू के पेस्ट में अजवाइन डालें। इसका फ्लेवर आलू के पापड़ को बिल्कुल अलग बनाएगा।

5/7

जीरा वाले पापड़

जीरा वाले पापड़ तो काफी सारे घरों में कॉमन है। जिसे लोग ज्यादा खाना पसंद करते हैं। इसे बनाने के लिए बस कच्चे जीरे को आलू के पेस्ट में मिलाकर पापड़ बनाएं। आप चाहें तो जीरा को हल्का सा दरदरा करें और साथ में कुटी लाल मिर्च भी मिलाएं।

6/7

चिली फ्लैक्स वाले पापड़

अगर आप केवल सॉफ्ट, क्रंची और हल्के टेस्ट का चाहती हैं तो इसमे नमक के साथ कुटी लाल मिर्च मिला दें। इस तरह के पापड़ों में किसी भी मसाले का फ्लेवर नहीं होता और काफी सारे लोगों को पसंद आता है।

7/7

हरी धनिया के फ्लेवर वाला पापड़

हरी धनिया का टेस्ट पसंद करते हैं घर वाले तो क्यों ना उन्हें पापड़ भी इसी टेस्ट का खिलाया जाए। आलू के पेस्ट को मसलने के बाद उसमे बारीक कटी हरी ताजी धनिया के पत्तों को डालें। इसका स्वाद भी लाजवाब लगेगा।