एयर फ्रायर में क्रिस्पी और टेस्टी नहीं बन रहा फूड? शेफ पंकज से सीख लें ये 3 कुकिंग हैक! Why your Air fryer Food Fails and How to fix it Chef Pankaj Bhadouria shares Cooking Hacks, खाना - Hindustan
More

एयर फ्रायर में क्रिस्पी और टेस्टी नहीं बन रहा फूड? शेफ पंकज से सीख लें ये 3 कुकिंग हैक!

एयर फ्रायर में कुकिंग करना बहुत आसान होता है, लेकिन सही मैथड पता ना होने की वजह से कई बार डिशेज खराब हो जाती हैं। शेफ पंकज ने ऐसी ही कुछ कॉमन मिस्टेक्स को फिक्स करने के बारे में बताया है, ताकि एयर फ्रायर में आपका फूड एकदम परफेक्ट बने।

Mon, 26 Jan 2026 12:45 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
एयर फ्रायर में क्रिस्पी और टेस्टी नहीं बन रहा फूड? शेफ पंकज से सीख लें ये 3 कुकिंग हैक!

एयर फ्रायर आजकल हर रसोई का हिस्सा बनता जा रहा है। बने भी क्यों ना, बिना तेल के अगर स्वादिष्ट, क्रिस्पी स्नैक्स खाने हैं तो एयर फ्रायर के बिना पॉसिबल ही नहीं है। एयर फ्रायर में आप हर वो चीज बनाकर खा सकते हैं, जिसे ऑयल की वजह से अवॉइड करते थे। जैसे पकौड़ी, समोसा, फ्रेंच फ्राइज और यहां तक कि ब्रेड पकोड़ा भी। एयर फ्रायर में कुकिंग करना बहुत आसान होता है, लेकिन सही मैथड पता ना होने की वजह से कई बार डिशेज खराब हो जाती हैं। उनमें वो क्रिस्पी टेस्ट नहीं आता तो फिर हम एयर फ्रायर को ब्लेम करने लगते हैं। शेफ पंकज ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ऐसी ही कुछ कॉमन मिस्टेक्स को फिक्स करने के बारे में बताया है, ताकि एयर फ्रायर में आपका फूड एकदम परफेक्ट बने।

फूड क्रिस्पी की जगह बन रहा सॉगी तो ऐसे करें फिक्स

एयर फ्रायर में अगर फ्राइज क्रिस्पी नहीं बनती हैं, तो आपका तरीका सही नहीं है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हम अक्सर सारे फूड को एयर फ्रायर में इक्कठा पाइल कर देते हैं और उसे तुरंत हाई हीट पर डाल देते हैं। इस वजह से फ्राइज बाहर से जल जाती हैं लेकिन अन्दर से ठीक से कुक नहीं होतीं और ज्यादा भरने की वजह से स्टीम भी ड्रॉप हो जाती है।

ऐसे करें फिक्स: क्रिस्पी फ्राइज बनाने के लिए उन्हें डबल ब्लास्ट करें। सबसे पहले फ्राइज को एयर फ्रायर की बास्केट में सिंगल लेयर में लगा दें। अब इन्हें 10 मिनट के लिए कम टेंपरेचर (140°C) पर कुक कर लें। इसके बाद फ्राइज पर थोड़ा सा ऑयल ब्रश करें, फिर इन्हें 5 मिनट के लिए हाई टेंपरेचर (200°C) पर कुक कर लें। फ्राइज एकदम क्रिस्पी बनकर तैयार होंगी।

 Cooking Hacks

पनीर टिक्का या चिकन टिक्का ड्राई बनता है? ऐसे करें फिक्स

एयर फ्रायर में चिकन टिक्का या पनीर टिक्का अक्सर बहुत ज्यादा ड्राई बनता है। ये खाने में ऐसा लगता है जैसे रबर चबा रहे हों। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि एयर फ्रायर खाने पर गर्म हवा फेंकते हैं, जिस वजह से मॉइश्चर खत्म हो जाता है।

ऐसे करें फिक्स : इस प्रॉब्लम को फिक्स करने के लिए फैट शील्ड टेक्नीक फॉलो करें। टिक्के के मैरिनेड में हल्का सा बेसन मिलाएं, जो क्रस्ट बैरियर की तरह काम करता है। इन्हें एयर फ्रायर की बास्केट में सिंगल रो में लाइन करें, फिर पकने दें। बीच में इन्हें बाहर निकालें और बटर या ऑयल लगाकर दोबारा कुक कर लें। इस तरह से टिक्का जूसी भी रहता है और बाहर से क्रिस्प भी हो जाता है।

एयर फ्रायर में ऐसे करें परफेक्ट बेकिंग

एयर फ्रायर में बेकिंग करते हुए एक बड़ी समस्या ये आती है कि केक ऊपर ऊपर से तो जल जाता है, लेकिन अन्दर से कच्चा रह जाता है। ये इसलिए होता है क्योंकि एयर फ्रायर में मौजूद हीटिंग कॉइल खाने से कुछ ही दूर रहता है।

ऐसे करें फिक्स: इस प्रॉब्लम को आप एल्यूमिनियम फॉयल की मदद से फिक्स कर सकते हैं। इसके लिए केक के मोल्ड्स को एल्यूमिनियम फॉयल की मदद से कवर कर दें, फिर इन्हें 70% तक ऐसे ही कुक होने दें। इसके बाद बाकी की कुकिंग फॉयल को हटाकर करें। ऐसा करने से केक अच्छी तरह बेक हो जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एयर फ्रायर में कौन से बर्तन यूज करें, कौन से नहीं? यहां देखें पूरी गाइड
ये भी पढ़ें:अदरक-इलायची डालकर भी चाय खुशबूदार नहीं बनती? ढाबे वालों की ये 1 ट्रिक सीख लें!

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।