तेल वाले पराठों को ऐसे बनाएं हेल्दी और टेस्टी, फिटनेस कोच ने बताया तरीका! Want to Eat Parathas Without Guilt? Follow These Healthy Cooking Tips shared by fitness coach, खाना - Hindustan
More

तेल वाले पराठों को ऐसे बनाएं हेल्दी और टेस्टी, फिटनेस कोच ने बताया तरीका!

Healthy Cooking Tips: थोड़ी सी टिप्स के साथ आप पराठे एंजॉय भी कर लेंगे और हेल्थ पर भी पॉजिटिव असर पड़ेगा। फिटनेस कोच रजत बहल ने कुछ ऐसी ही टिप्स शेयर की हैं, जो आपको जरूर जान लेनी चाहिए।

Thu, 18 Dec 2025 05:34 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
तेल वाले पराठों को ऐसे बनाएं हेल्दी और टेस्टी, फिटनेस कोच ने बताया तरीका!

पराठे खाना किसे नहीं पसंद। गरमा-गरम पराठे के साथ दही या अचार हो तो सब्जी की जरूरत भी नहीं, पेट आराम से भर जाता है। लेकिन पराठे बहुत लोग अवॉइड करते हैं, क्योंकि ये हेल्दी नहीं होते। इन्हें बनाने में ढेर सारे तेल या घी का इस्तेमाल होता है। जिस वजह से रोटी की तुलना में इनमें कैलोरी भी ज्यादा होती हैं। अगर आप वेट लॉस करने की सोच रहे हैं या ज्यादा ऑयल अवॉइड करते हैं, तो पराठे एंजॉय करना मुश्किल लगता है। लेकिन क्या हो अगर आप पराठे को थोड़ा हेल्दी ट्विस्ट दे दें? जी हां, थोड़ी सी टिप्स के साथ आप पराठे एंजॉय भी कर लेंगे और हेल्थ पर भी पॉजिटिव असर पड़ेगा। फिटनेस कोच रजत बहल ने इंस्टाग्राम पोस्ट में कुछ ऐसी ही टिप्स शेयर की हैं, जो आपको जरूर जान लेनी चाहिए।

50% सब्जियां और 50% आटा लें

पराठे को हेल्दी बनाने के लिए लगभग 50 प्रतिशत सब्जियां लें और 50 प्रतिशत आटा लें। आप कोई भी मौसमी सब्जी डाल सकते हैं। रजत कहते हैं कि लौकी एक अच्छा ऑप्शन है, ये ब्लड शुगर स्पाइक को भी कंट्रोल करती है। इसके अलावा चुकंदर अच्छा ऑप्शन हैं। इन्हें मिक्सर में ब्लेंड कर के आटे में मिलाकर गूंथ लें।

मिलेट फ्लॉर इस्तेमाल करें

पराठे में कुछ लोग मैदा का इस्तेमाल करते हैं, उसे बिल्कुल अवॉइड करें। बेहतर होगा कि आप मल्टीग्रेन या मिलेट फ्लॉर जैसे ज्वार, रागी इस्तेमाल करें। आप रेगुलर गेहूं के आटे में भी पराठे बना सकते हैं, लेकिन मैदा हर हाल में अवॉइड करें।

घी या तेल, किसमें पराठा सेंके?

एक कॉमन सवाल ये भी रहता है पराठा सेंकने के लिए देसी घी ज्यादा हेल्दी है या तेल। फिटनेस कोच कहते हैं कि पराठे आपको हमेशा हल्के घी में सेंककर खाने चाहिए। घी हेल्दी फैट होता है। हर हाल में रिफाइंड ऑयल अवॉइड करें, ये सबसे ज्यादा नुकसान करते हैं।

ज्यादातर भरवां पराठा खाएं

कोच रजत के मुताबिक आपको ज्यादातर भरवां पराठे खाने चाहिए। हाई प्रोटीन के लिए पनीर, स्प्राउट्स की स्टफिंग वाले पराठे बना सकते हैं। वहीं आलू की जगह शकरकंद इस्तेमाल करें, ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए गोभी और मूली के पराठे खाना बेस्ट है।

पाचन के लिए एड करें ये चीजें

पराठा थोड़ा हेवी होता है और इसे पचाना भी मुश्किल होता है। ऐसे में आप हल्का अजवाइन, चिया सीड्स या आलसी के बीज मिला सकते हैं। इससे पराठा ज्यादा न्यूट्रिशियस बनेगा और फाइबर की वजह से पचाने में भी आसान रहेगा।

मक्खन और अचार नहीं, दही के साथ खाएं

पराठे में ढेर सारा मक्खन लगाना अवॉइड करें। इससे कैलोरी और फैट, दोनों की मात्रा काफी बढ़ जाती है। साथ ही अचार खाने से भी परहेज करें। इसकी जगह आप दही के साथ पराठे को पेयर कर सकते हैं। शुगर भी स्पाइक नहीं होगा और पाचन भी बेहतर होगा। साथ में एक प्लेट सलाद लेना ना भूलें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस कढ़ी में मिलेगा 20-25 ग्राम प्रोटीन! न्यूट्रीशनिस्ट ने शेयर की सिंपल रेसिपी
ये भी पढ़ें:गाजर के हलवे में डबल होगा प्रोटीन! बिना चीनी और मावे के ऐसे दें हेल्दी ट्विस्ट!

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।