एक बार की मलाई से निकलेगा दो बार घी, ट्राई करें ये वायरल किचन हैक
Kitchen Hacks: मलाई से घी निकालने के तो कई सार हैक्स इन दिनों वायरल हो रहे हैं। लेकिन एक बार की मलाई से दो बार घी निकालने वाला ये हैक क्या आपने ट्राई किया। जान लें कैसे मलाई के बचे हुए पार्ट से दोबारा घी निकाला जा सकता है।

घर में निकले घी की प्योरिटी को लेकर टेंशन नहीं होती। लेकिन काफी सारी महिलाएं घर में घी नहीं निकालती क्योकि उन्हें लगता है कि मलाई से घी कम निकालने में समय ज्यादा लगता है और निकलने वाला घी भी कम होता है। वहीं उसका ब्राउन वाला पार्ट ज्यादा हो जाता है। ऐसे में ये वायरल हैक आप भी आजमाकर देख सकती हैं। जिसे कई सारी फूड व्लॉगर ने शेयर किया है। इस ट्रिक में मलाई से एक बार घी निकालने के बाद दोबारा बचे हुए मैटेरियल से भी घी आसानी से निकाला जा सकता है। सुनने में अजीब लग रहा हो तो ये प्रोसेस फॉलो करके खुद ही देख लें।
मलाई से घी लगाने का प्रोसेस
पहले तो मलाई से घी लगाने के लिए दही वाला प्रोसेस फॉलो करें। मलाई को हल्का गर्म करने के बाद उसमे थोड़ी सी दही डालकर 3-4 घंटे के लिए रख दें। फिर मलाई को फेंटे और जब मक्खन अलग होने लगे तो इसे निकाल लें। मक्खन को अलग बर्तन में रखें और दो से तीन पानी से धो लें। निकाले हुए मक्खन को गैस पर चढ़ाए और लगातार चलाते हुए घी निकालें। जब घी निकल जाए तो इसे छानकर अलग रख लें। अब इस बचे हुए ब्राउन पार्ट से ही दोबारा घी निकाला जा सकता है। बस प्रीती की रसोई का ये हैक ट्राई करें।
मलाई से घी निकालने के बाद दोबारा कैसे घी निकालें
- जब एक बार घी निकल जाए तो जिस बर्तन में घी बनाया था उसी में ब्राउन वाले पार्ट को दोबारा रखकर ठंडा पानी डाल दें।
- फिर उस बर्तन को फ्रीजर में 2-3 घंटे के लिए रख दें।
- फ्रीजर में रखने से पानी के ऊपर तैरकर घी जम जाएगा। बस इसे चम्मच से बाहर निकाल लें।
- बस इस निकले हुए जमे घी को गैस की फ्लेम पर पिघलाएं और दो मिनट पका लें। अब इसे भी किसी शीशी में भरकर रख दें।
- घी निकालने के बाद बचे हुए ब्राउन पार्ट में जमा घी भी आसानी से निकल जाएगा और पूरी तरह से मलाई से घी निकालने का प्रोसेस कंप्लीट कर पाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन