मिक्सी के जार में ठीक से नहीं पिस रहा मसाला, ब्लेड को धार करने का सीख लें आसान तरीका very simple tricks to sharpen mixer jar blade at home, खाना - Hindustan
More

मिक्सी के जार में ठीक से नहीं पिस रहा मसाला, ब्लेड को धार करने का सीख लें आसान तरीका

how to sharp mixer jar blade in few minutes: मिक्सी के जार की ब्लेड में धार कम हो गई है और मिक्सी में चटनी तक पीसना मुश्किल हो गया है। तो बगैर एक रुपया खर्च किए घर पर रखें इन सामान की मदद से धार को तेज किया जा सकता है।

Sun, 1 Feb 2026 03:31 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
मिक्सी के जार में ठीक से नहीं पिस रहा मसाला, ब्लेड को धार करने का सीख लें आसान तरीका

मिक्सी के जार में इन दिनों कुछ भी नहीं पिस रहा। चटनी पीसनी हो या फिर मसाले। सब कुछ आधा-अधूरा ही पिस पा रहा। तो अपनी मिक्सी को बदलने का इरादा छोड़ दें। दरअसल, लगातार इस्तेमाल करने से मिक्सी के जार की ब्लेड कुंद हो जाती है। उसकी धार खराब हो जाती है। जिसकी वजह से कुछ भी ठीक से नहीं पिसता। तो अगर इन दिनों आपकी मिक्सी में भी कुछ ठीक से नहीं पिस पा रहा है तो ब्लेड की धार को घर में तेज करने का ये तरीका जान लें।

दवाई के रैपर से करें धार तेज

मिक्सी के जार की ब्लेड की धार अगर कम हो गई है और आप उसे तेज करना चाहती हैं तो बस किसी भी दवा के रैपर को छोटे-छोटे टुकड़ों में कैंची से काट लें। इसे मिक्सी के जार में डालें और एक मिनट चलाएं। दो बार या तीन बार इन टुकड़ों को जार में डालकर चला देंगी तो ब्लेड की धार तेज हो जाएगी। आप कुछ भी आसानी से पीस पाएंगी।

नमक वाला नुस्खा ट्राई करें

मार्केट से नमक के खड़े टुकड़े खरीद लाएं। सेंधा नमक या फिर आयोडीन नमक लाकर उसे मिक्सी के जार में चलाकर पीस लें। ध्यान रहे कि ये टुकड़े मटर जितने बड़े ही हो। इससे बड़े टुकड़े डालकर चलाने पर ब्लेड के टूटने का डर रहता है। बस छोटे नमक के टुकड़ों को जार में डालकर पीस दें। ऐसा करने से भी ब्लेड की धार सही हो जाती है।

एल्यूमिनियम फॉइल की लें मदद

ग्राइंडर जार के ब्लेड की धार कम हो गई है और घर में ठीक करना चाहती हैं तो एल्यूमिनियम फॉइल को छोटे-छोटे गोल टुकड़ों में करके मिक्सी के जार में डालकर तेजी से चलाएं। इससे भी जार के ब्लेड की धार तेज हो जाएगी। जिससे आप खड़े मसालों से लेकर चटनी तकर आराम से पीस पाएंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धनिया-पुदानी के बेसिक पेस्ट से बनाएं 5 मजेदार चटनी, सीख लें तरीका

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।