कटिंग बोर्ड से आ रही बदबू से इस तरह पाएं छुटकारा, गंदगी भी होगी साफ Tips To clean and Remove foul smell From Cutting Board, खाना - Hindustan
More

कटिंग बोर्ड से आ रही बदबू से इस तरह पाएं छुटकारा, गंदगी भी होगी साफ

  • कटिंग बोर्ड का इस्तेमाल सब्जियों की फाइन चॉपिंग करने में आता है। कुछ घरों में इसका इस्तेमाल बहुत ज्यादा होता है, जिसकी वजह से गंदी बदबू आने लगती है। इस बंदबू और गंदगी साफ करने के लिए यहां बताए तरीकों को अपनाएं।

Sat, 25 Jan 2025 05:22 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
कटिंग बोर्ड से आ रही बदबू से इस तरह पाएं छुटकारा, गंदगी भी होगी साफ

किचन में कुछ चीजों का इस्तेमाल रोजाना किया जाता है। चकला, बेलन, तवा से लेकर रोजाना के बर्तन तक। इस चीजों में कटिंग बोर्ड भी शामिल है। सब्जियों की अच्छी चॉपिंग के लिए कटिंग बोर्ड का इस्तेमाल किया जाता है। ज्यादातर लोग प्याज, टमाटर, अदरक, लहसुन की फाइन चॉपिंग करने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में कटिंग बोर्ड पर प्याज की स्मेल आने लगती है। पानी और डिटर्जेंट के खूब इस्तेमाल के बाद भी इस बदबू से निपटना मुश्किल होता है। ऐसे में कुछ तरीके हैं जिन्हें आप अपना सकते हैं।

कटिंग बोर्ड की बदबू से कैसे निपटें

पहला तरीका

इस बदबू से निपटने के लिए सबसे पहले कटिंग बोर्ड पर बेकिंग सोडा छिड़कें। फिर आधा कटा नींबू लें और इस नींबू से कटिंग बोर्ड को रगड़ना शुरू करें। अच्छे से रगड़ने के बाद सोड़ा और नींबू को कुछ देर के लिए बोर्ड पर ही रहनें दें। कम से कम 15 मिनट बाद ही कटिंग बोर्ड को पानी से धोएं।

दूसरा तरीका

इस तरीके में नींबू के साथ नमक का इस्तेमाल करें। हालांकि नमक के साथ रगड़ना मुश्किल हो सकता है। इसलिए जब आप कटिंग बोर्ड पर नमक छिड़कें तब नींबू का रस भी साथ में डाल दें। फिर अच्छे से नींबू से रगड़ें।

तीसरा तरीका

कटिंग बोर्ड की गंदी बदबू से निपटने के लिए आलू या फिर सेब का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए दोनों में से किसी एक चीज को कद्दूकस करें और फिर इसे बोर्ड पर कुछ देर के लिए रहने दें। बाद में इसे पानी से साफ करें।

टिप

कटिंग बोर्ड की गंदी बदबू से निपटने के लिए एक बाद ध्यान रखें कि जैसे ही आप इसका इस्तेमाल करें वैसे ही इसे धो दें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गंदे एयर फ्रायर को इस तरह करें साफ, क्लीन होते ही आएगी नई सी चमक
ये भी पढ़ें:स्ट्रॉबेरी साफ करने के लिए अपनाएं ये तरीके, निकल जाएंगे कीड़े और गंदगी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।