स्ट्रॉबेरी साफ करने के लिए अपनाएं ये तरीके, निकल जाएंगे कीड़े और गंदगी Right ways To Clean Strawberry, खाना - Hindustan
More

स्ट्रॉबेरी साफ करने के लिए अपनाएं ये तरीके, निकल जाएंगे कीड़े और गंदगी

  • खट्टी-मीठी स्ट्रॉबेरी खूब गुणकारी होती हैं। हालांकि, इन्हें खाने से पहले अच्छी तरह से साफ करना बहुत जरूरी है। यहां जानिए स्ट्रॉबेरी साफ करने का बेस्ट तरीका-

Wed, 15 Jan 2025 12:35 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
स्ट्रॉबेरी साफ करने के लिए अपनाएं ये तरीके, निकल जाएंगे कीड़े और गंदगी

स्ट्रॉबेरी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं,जो ब्रेन सेल्स के लिए फायदेमंद होता है। स्ट्रॉबेरी का इस्तेमाल केक और आइसक्रीम में किया जाता है। इसे कुछ लोग साबुत भी खाना पसंद करते हैं। इसका खट्टा-मीठा स्वाद अधिकतर लोगों को पसंद होता है। वैसे तो स्ट्रॉबेरी के कई फायदे हैं लेकिन अगर आप इसे सही तरह से साफ करे बिना खाते हैं तो नुकसान हो सकत है। ऐसे में यहां जानिए स्ट्रॉबेरी साफ करने के तरीके।

स्ट्रॉबेरी साफ करने के तरीके

सिरके से करें साफ

स्ट्रॉबेरी साफ करने के लिए ठंडे नल के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन सिर्फ पानी का इस्तेमाल करके फलों से कीटनाशकों को नहीं धोएगा। ऐसे में इसकी अच्छी सफाई के लिए सिरका का इस्तेमाल करें। ये गंदगी या बैक्टीरिया को भी साफ करने में मदद कर सकता है। इससे साफ करने के लिए एक कटोरे में तीन कप ठंडा पानी लें और इसमें एक कप सिरका डालें, फिर अपनी स्ट्रॉबेरी को पांच से 20 मिनट के लिए डुबो दें। फिर स्ट्रॉबेरी को ठंडे नल के पानी से अच्छी तरह से धोएं और सूखने के बाद खाएं।

बेकिंग सोडा से करें साफ

स्ट्रॉबेरी को साफ करने के लिए उन्हें बेकिंग सोडा और पानी के घोल में भिगोकर भी धोया जा सकता है। इसके लिए 4 कप पानी में एक चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं और अपनी स्ट्रॉबेरी को एक बड़े कटोरे में पांच मिनट के लिए भिगो दें। फिर स्ट्रॉबेरी को ठंडे बहते पानी से धो लें और थपथपाकर सुखा लें। बेकिंग सोडा ताजे फलों और सब्जियों से गंदगी, कीटनाशकों के निशानों को हटाने में मदद करता है।

नमक से साफ करें

स्ट्रॉबेरी को नमक के पानी में भिगोएं। ऐसा करके आप छोटे-छोटे कीड़ों को हटा सकते हैं, जिन्हें आम तौर पर आप फल पर नहीं देख पाते हैं। इस पानी को बनाने के लिए 1 कप गर्म पानी में एक चम्मच नमक डालें। फिर इस मिश्रण को ठंडा होने दें। फिर स्ट्रॉबेरी को कम से कम पांच मिनट के लिए भिगो दें। इसके बाद स्ट्रॉबेरी को नल के ठंडे बहते पानी से धो लें और थपथपा कर सुखा लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्वाद बढ़ाने के लिए कॉफी में मिलाएं ये 5 चीजें, कम मेहनत में मिलेगा बेस्ट फ्लेवर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।