किचन में पसीना बहाने का झंझट खत्म! मिनटों में बनाएं लंच में ये 6 रेसिपी summer recipe idea for lunch 6 easy quick dishes make with rice, खाना - Hindustan
More

किचन में पसीना बहाने का झंझट खत्म! मिनटों में बनाएं लंच में ये 6 रेसिपी

Best Recipe For Summer: गर्मियों के दिनों में किचन में घंटों कुकिंग करना मुश्किल लगता है। तो गर्मी में पसीना बहाने की बजाय स्मार्ट कुकिंग करें और ये 6 तरह के चावल की रेसिपी को ट्राई करें। जो ना केवल बॉडी को लाइट फील देंगी बल्कि पेट भी भरेंगी। नोट कर लें ये 6 रेसिपी…

Thu, 9 April 2026 07:48 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
किचन में पसीना बहाने का झंझट खत्म! मिनटों में बनाएं लंच में ये 6 रेसिपी

गर्मी के दिनों में सबसे झंझटभरा काम लंच होता है। भीषण गर्मी की दोपहर में खाना बनाने में पसीने छूट जाते हैं। लेकिन अब घंटों गर्मी में खड़े होकर लंच बनाने का झंझट खत्म हो जाएगा। बस कुछ ही समय में आसानी से बन जाने वाली ये 6 चावल की रेसिपी नोट कर लें। जो ना केवल पेट भरेंगी बल्कि रिफ्रेशिंग भी होंगी और बॉडी को लाइट भी फील कराएंगी। तो बस नोट कर लें ये आसान सी बन जाने वाली रेसिपी...

कर्ड राइस

दही चावल काफी सारे घरों की फेवरेट डिश है जो गर्मी में खाई जाती है। ठंडी-ठंडी दही में राई, करी पत्ता और हींग का तड़का लगाया जाता है। साथ ही भुना जीरा,नमक डालकर इस दही को तैयार कर चावल के साथ खाया जाता है। जो ना केवल गर्मियों में रिफ्रेश फील कराती है बल्कि डाइजेशन में भी हल्की होती है। वहीं गर्मियों में प्रोबायोटिक रिच होने की वजह से गट हेल्थ को इंप्रूव करती है।

कर्ड राइस

मैंगो राइस

पके हुए चावलों पर घिसे हुए कच्चे आम, राई, मूंगफली, हरी मिर्च और करी पत्ते के साथ तड़का लगाया जाता है। आम का खट्टापन और चावल की सादगी इस डिश को टेस्टी बनाती है और गर्मियों की दोपहर में पेटभर खाने के बाद भी लाइट फील होता है। लंच में इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें।

लेमन राइस

पके हुए चावलों को गैस पर थोड़े से देसी घी में जीरा और हरी मिर्च के साथ तड़का दें और ऊपर से नींबू का रस डालकर इसमे खटास बढ़ाएं। ऊपर से भुनी मूंगफली को हल्का क्रश करके डालें। जिससे कि कार्ब्स लोडेड चावल पर प्रोटीन का इनटेक भी शामिल हो जाए। गर्मियों के लिए ये लेमन राइस डिश बिल्कुल परफेक्ट रेसिपी है।

खीरे वाले चावल

गर्मियों में खीरे का रायता और सब्जी तो खूब खाई होगी। लेकिन इन खीरों को चावल के साथ फ्राई करके तैयार करें। खीरे को घिसकर दही के साथ मिक्स करें और ऊपर से मसाले का तड़का दही पर डालें। चावल के साथ मिलाकर खाने पर जबरदस्त टेस्ट मिलता है। तड़का बनाने के लिए सरसों के तेल में जीरा, हींग, हल्दी, करी पत्ता डालकर तैयार करें।

कोकोनट राइस

साउथ इंडिया में कोकोनट राइस काफी फेमस समर रेसिपी है। ताजे घिसे नारियल को राई और करी पत्ते के तड़के में मिलाएं। इसे नटी फ्लेवर देने के लिए मूंगफली या फिर काजू डालें और साथ ही पके हुए चावलों को डालकर मिक्स करें। नारियल की मिठास राइस का टेस्ट बढ़ा देती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लंच में बनाएं टेस्टी स्पाइसी यखनी पुलाव, बार-बार करेंगे सब खाने की डिमांड

मीठे चावल

अगर मीठा खाना पसंद है तो आप चावल को गुड़ के साथ मिलाकर तैयार करें। इसे बनाने के लिए चावल पकाते वक्त उसमे गुड़, इलायची, केसर डालकर पकाएं। साथ में फ्रेश घिसा नारियल भी डाल सकती हैं। गर्मियों की दोपहर में इन मीठे चावलों को खाकर रिफ्रेश फील होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।