रोज आटा गूंथना लगता है झंझट का काम? सीख लें ये वायरल ट्रिक, मिनटों में लगा लेंगी परफेक्ट डो Struggling With Dough Kneading? Try This Easy Hack for Perfect Soft Rotis, खाना - Hindustan
More

रोज आटा गूंथना लगता है झंझट का काम? सीख लें ये वायरल ट्रिक, मिनटों में लगा लेंगी परफेक्ट डो

Dough Kneading Hack: अगर आपको भी आटा लगाने में परेशानी होती है तो चलिए आज आपको एक सिंपल सा हैक बताते हैं। इस ट्रिक से आप फटाफट आटा गूंथ लेंगे और पानी कितना डलेगा या नहीं इसका अंदाजा भी नहीं लगाना पड़ेगा।

Tue, 27 Jan 2026 05:45 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
रोज आटा गूंथना लगता है झंझट का काम? सीख लें ये वायरल ट्रिक, मिनटों में लगा लेंगी परफेक्ट डो

गोल रोटी बनाना तो मुश्किल है ही लेकिन आटा गूंथने का झंझट भी कम नहीं है। खासतौर से जिन्हें रोज-रोज आटा लगाने की आदत नहीं है उनके लिए तो ये और मुश्किल है। गूंथते हुए ये कभी हाथों पर चिपकता है, कभी काफी सूखा हो जाता है या कभी-कभार पानी ज्यादा हो जाता है। जबकि रोटी अच्छी और फूली हुई बने इसके लिए सबसे जरूरी है कि आटा सही तरह से लगा हुआ हो। अगर आपको भी आटा लगाने में परेशानी होती है तो चलिए आज आपको एक सिंपल सा हैक बताते हैं। इंस्टाग्राम पर रोहन ने इसे शेयर किया है। इस ट्रिक से आप फटाफट आटा गूंथ लेंगे और पानी कितना डलेगा या नहीं इसका अंदाजा भी नहीं लगाना पड़ेगा।

फटाफट आटा गूंथने का हैक

आटा गूंथना मुश्किल लगता है तो ये सिंपल सा हैक ट्राई कर सकते हैं। इसके लिए एक बाउल में सूखा आटा लें। अब टैप को हल्का सा चला लें, बहुत तेज पानी नहीं चलाना है। आटे की बाउल को पानी के नीचे रखें और हल्के हाथों से मिक्स करते जाएं। जैसे ही पूरा आटा गीला हो जाए टैप को बंद कर दें। अब हाथों से आटे को अच्छी तरह गूंथ लें। इसके बाद आटे पर थोड़ा सा ऑयल अप्लाई करें, फिर दोबारा दो से तीन बार गूंथ लें। एकदम परफेक्ट आटा लगकर तैयार हो जाएगा। रोटी बनाने से पहले कुछ देर के लिए इसे ढककर रख दें, आटा सेट हो जाएगा।

Dough Kneading Hack

गोल रोटी बनाने का तरीका

गोल रोटी बनाने के लिए जरूरी है अच्छी लोई बनाना। लोई को सूखे आटे में डिप करें, फिर इसे चकले पर रखें। अब लोई को हल्का प्रेस करें और राउंड शेप दें, ताकि रोटी का गोल बेस बन जाए। अब बेलन की मदद से हल्का दबाते हुए रोटी को गोल शेप देने की कोशिश करें। गोल रोटी बनाने का कोई शॉर्टकट नहीं है। लेकिन दो तीन बार प्रैक्टिस करेंगे तो गोल रोटी आराम से बन जाएगी। हालांकि अगर आपको एकदम ही गोल रोटी चाहिए तो किसी ढक्कन की मदद से कट कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एयर फ्रायर में क्रिस्पी और टेस्टी नहीं बन रहा फूड? शेफ पंकज से सीख लें 3 हैक!
ये भी पढ़ें:10 किचन टिप्स जो आपके काम को आसान बना देंगी, खाना भी बनेगा फर्स्ट क्लास!

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।