नारियल काटना मुश्किल लगता है? शेफ कुणाल का ये स्मार्ट किचन हैक जान लें Smart Way to Cut Coconut without struggle Easy Hack by Chef Kunal Kapur, खाना - Hindustan
More

नारियल काटना मुश्किल लगता है? शेफ कुणाल का ये स्मार्ट किचन हैक जान लें

अगर आपको नारियल खाना पसंद है लेकिन उसे काटना मुश्किल लगता है, तो शेफ कुणाल कपूर का बताया यह आसान किचन हैक आपकी परेशानी दूर कर देगा। बिना मेहनत और बिना चोट के नारियल काटना अब आसान है।

Tue, 3 Feb 2026 03:43 PMShubhangi Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share
नारियल काटना मुश्किल लगता है? शेफ कुणाल का ये स्मार्ट किचन हैक जान लें

नारियल भारतीय किचन का एक अहम हिस्सा है। पूजा-पाठ से लेकर चटनी, करी और मिठाइयों तक - नारियल हर जगह इस्तेमाल होता है। लेकिन जितना फायदेमंद नारियल होता है, उतना ही मुश्किल उसे काटना भी लगता है। कई लोग नारियल खरीदने से इसलिए बचते हैं क्योंकि उसे तोड़ते समय हाथ कटने, ज्यादा ताकत लगाने या गूदा खराब होने का डर रहता है। खासकर घर पर अगर सही तरीका ना पता हो, तो नारियल काटना सच में एक टास्क बन जाता है।

ऐसे में मशहूर शेफ कुणाल कपूर ने नारियल काटने का एक बेहद स्मार्ट, सुरक्षित और आसान किचन हैक बताया है। इस ट्रिक में ना तो ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, ना किसी भारी औजार की जरूरत होती है। सही तकनीक अपनाकर आप मिनटों में नारियल का पानी भी निकाल सकते हैं और उसका गूदा भी आसानी से शेल से अलग कर सकते हैं - वो भी बिना किसी स्ट्रगल के।

नारियल की नेचुरल लाइंस को पहचानें

  1. शेफ कुणाल कपूर बताते हैं कि हर नारियल में तीन नेचुरल लाइंस (natural lines) होती हैं। यही नारियल की सबसे कमजोर जगह होती है। ध्यान रहे - इन्हीं लाइंस के ऊपर हिट करना है (ना आगे और ना ही पीछे)।
  2. जब तक नारियल का पानी अलग ना हो जाए, एक-एक करके इन्हीं लाइंस पर चोट मारते रहें। जैसे ही नारियल दो हिस्सों में टूटेगा, उसका पानी निकल जाएगा। ऐसा करने में ना ज्यादा ताकत लगती है और ना ही हथौड़े की जरूरत पड़ती है।

अब गैस पर रखें नारियल

  • अगला स्टेप बहुत जरूरी है और यही इस हैक को खास बनाता है।
  • टूटे हुए नारियल के टुकड़ों को सीधे गैस पर रखें
  • 2–3 मिनट तक हल्की आंच पर गर्म करें
  • इससे नारियल के बाहर का रेशा जल जाता है और मोटा शेल (shell) अंदर के गूदे से अलग होने लगता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:न्यूट्रिशनिस्ट से जानें कास्ट आयरन बर्तन के फायदे और सही इस्तेमाल

अब मन में सवाल आता है कि गैस पर रखने से नारियल का गूदा जल तो नहीं जाएगा? इस सवाल का जवाब खुद शेफ कुणाल कपूर देते हैं - नहीं। नारियल का बाहरी शेल बहुत मोटा होता है, इसलिए अंदर के गूदे पर गर्मी का कोई असर नहीं पड़ता।

नारियल निकालना हो जाएगा आसान: 2–3 मिनट बाद गैस बंद करें और चाकू की मदद से नारियल के गूदे को शेल से अलग करें। आप देखेंगे कि गूदा बहुत आसानी से बाहर निकल आएगा - बिना टूटे और बिना मेहनत।

क्यों है ये हैक बेस्ट?

  • सुरक्षित और आसान
  • किसी भारी औजार की जरूरत नहीं
  • समय और मेहनत दोनों की बचत
  • किचन में रोज इस्तेमाल के लिए परफेक्ट
  • अगर आप नारियल पसंद करते हैं लेकिन काटने से डरते हैं, तो यह हैक जरूर ट्राई करें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।