सिलबट्टे पर जम गया है मसाला और चटनी? तो जान लें इसे साफ करने का आसान तरीका kitchen hack easy cleaning tips of grinding stone or Sil batta at home, खाना - Hindustan
More

सिलबट्टे पर जम गया है मसाला और चटनी? तो जान लें इसे साफ करने का आसान तरीका

मसाला या चटनी पीसने के लिए आज भी कई घरों में सिलबट्टे का इस्तेमाल किया जाता है। सिलबट्टे में कोई भी चीज पीसने के बाद उसकी सफाई करना काफी जरूरी है। चलिए आज हम आपको इसे साफ करने के कुछ आसान तरीके बताते हैं।

Mon, 16 Feb 2026 07:04 AMDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share
सिलबट्टे पर जम गया है मसाला और चटनी? तो जान लें इसे साफ करने का आसान तरीका

आज भी ज्यादातर घरों में सिलबट्टे पर चटनी और मसाला पिसा जाता है। पहले जब मिक्सी नहीं हुआ करती थी, तो पिसाई का पूरा काम सिलबट्टे ने संभाल रखा था और उसकी साफ-सफाई से लेकर धार बनवाने तक का लोग ध्यान रखते थे। सिलबट्टे पर पिसी चटनी, मटर या मसाले का फ्लेवर अलग ही होता है। मिक्सी ने भले ही काम आसान कर दिया है लेकिन स्वाद के मामले में सिलबट्टे का कोई मुकाबला नहीं है। सिलबट्टे में लगातार चीजों को पीसते रहो, तो उसमें मसाला या फिर चटनी की परत जमा हो जाती है। ऐसे में फिर इसमें सही से पिसाई का काम नहीं हो पाता है। अगर आप भी सिलबट्टे का यूज करती हैं, तो चलिए बताते हैं इसे साफ करने का आसान तरीका क्या है?

क्या है क्लीनिंग हैक्स-

1- सिरका वाली ट्रिक

चटनी या मसाला पीसने के बाद फौरन उस चीज को सिलबट्टे से हटाकर अलग बर्तन में रख लें। ऐसा करने से निशान नहीं पड़ेंगे और सिल में परत नहीं जमेगी। सिलबट्टे को पानी से धोकर रखें। पानी से धोने से ये कुछ देर के लिए भीग जाएगा और इसकी गंदगी आसानी से निकल जाएगी। सिल के साथ बटने को भी पानी से भिगोएं। अब आप 1 चम्मच सिरका गर्म पानी में डालकर मिक्स करें और इसे सिलबट्टे पर डालकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें। ऐसा करने से जमी हुई परत फूल जाएगी। जूना या स्क्रबर की मदद से सिलबट्टे को रगड़कर साफ करने की कोशिश करें। इससे जमा गंदगी छूटकर निकलने लगेगी। पूरी गंदगी निकल जाए, तब बर्तन धोने वाले साबुन या लिक्विड से सिलबट्टे को वॉश करें और फिर साफ पानी से धो लें।

2- टूथपेस्ट से क्लीनिंग

पुराने टूथब्रश में टूथपेस्ट लगाकर सिलबट्टे के दांतों की सफाई करें। चटनी, मसाला या लहसुन-प्याज की जमी परत इससे साफ हो जाएगी और इनकी महक भी दूर होती। थोड़ा पानी लेते हुए ब्रश से रगड़कर साफ करें और फिर साफ गुनगुने पानी से सिलबट्टे को धोएं। टूथपेस्ट क्लीनिंग एजेंट से भरपूर होता है, इससे न सिर्फ सिलबट्टे की सफाई होगी बल्कि बदबू भी दूर हो जाएगी।

3- नींबू से सफाई

अगर सिलबट्टे से लहसुन-प्याज की बदबू ज्यादा आ रही है, आधा कटा हुआ नींबू लें और उसे रगड़ें। नींबू में साइट्रिक एसिड होता है, जिससे बदबू के साथ सफाई भी होगी। सिलबट्टे में जमी परत नींबू से साफ हो जाएगी और महक भी दूर होगी। इसके बाद साफ पानी से धोकर सिलबट्टे को सूखने के लिए खड़ा कर दें। आप इसे कपड़े से अच्छे से सुखाकर भी रख सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:10 मिनट में साफ करें जला स्टील का भगोना, नोट करें मिट्टी के दीए वाला किचन हैक
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सस्ती हो रही गोभी को सालभर के लिए करें स्टोर, सिर्फ 1 हैक से हो जाएगा काम

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।