शीशी में तेल या गिलास में दूध पलटते समय गिर जाता है तो, ये सिंपल सी ट्रिक याद रखें simple kitchen hack to pour oil in bottle without funnel pouring liquid hack without mess, खाना - Hindustan
More

शीशी में तेल या गिलास में दूध पलटते समय गिर जाता है तो, ये सिंपल सी ट्रिक याद रखें

no more mess in kitchen hack to pour oil in bottle without funnel: बोतल में तेल पलटते समय अक्सर गिर जाता है और पूरा सामान बर्बाद हो जाता है तो बस इस छोटी सी ट्रिक को हमेशा याद रखें। केवल तेल ही नहीं हर दिन दूध-चाय पलटना भी हो जाएगा आसान।

Wed, 21 Jan 2026 08:30 AMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
शीशी में तेल या गिलास में दूध पलटते समय गिर जाता है तो, ये सिंपल सी ट्रिक याद रखें

शीशी में तेल पलटना हो या फिर एक गिलास से दूसरे गिलास या कप में दूध, पानी,चाय या फिर किसी भी लिक्विड को पलटना हो। साइड से बहकर ये नीचे जरूर गिर जाता है। जिससे ना केवल बर्तन खराब होता है बल्कि सामान की भी बर्बादी होती है। रोजमर्रा के दिनों अक्सर ये होता ही रहता है जिसे नॉर्मल समझा जाता है। लेकिन आप चाहें तो इस मेस को हमेशा के लिए खत्म कर सकते हैं। बस इस सिंपल ट्रिक को याद रखकर और अप्लाई करके। जब भी कभी गिलास से दूध पलटना हो या फिर बोतल में तेल, बस चम्मच वाली ये ट्रिक फॉलो करके आराम से पलट सकेंगी।

तेल पलटना हो या फिर गिलास से गिलास में दूध इस ट्रिक की मदद लें

अक्सर लिक्विड को किसी छोटे मुंह के जार, बोतल, कप या गिलास में पलटते समय गिर जाते हैं। लेकिन बस इस छोटी सी ट्रिक की मदद से रोजमर्रा के दिनों में होने वाले मेस को रोक सकती हैं।

ट्राई करें चम्मच वाली ट्रिक

किसी बोतल में तेल या लिक्विड को पलटना हो और आपके पास ऑयल फ्लास्क या कुप्पी ना हो तो बस बोतल में एक चम्मच को फंसा दें। अब उस चम्मच के साइड से तेल को बोतल में डालें। ऐसा करने से सारा तेल आसानी से चम्मच से होते हुए बोतल में गिरेगा और किनारों से निकलकर बाहर नहीं आएगा। जिससे ना गंदगी होगी और ना ही तेल की बर्बादी होगी।

दूध या जूस को गिलास से गिलास में पलटना हो तो

जब भी दूध, चाय या जूस को किसी एक गिलास या कप से दूसरे गिलास या कप में पलटना हो और आपसे हमेशा गिर जाता हो तो बस गिलास के मुंह पर चम्मच लगाकर पकड़ें। ध्यान रहे कि चम्मच का आगे वाले सिरे की तरफ से ही पकड़ना है। जिससे दूध या जूस आसानी से चम्मच से होते सीधे गिलास या कप में गिरे। इस तरह पलटने से भी दूध गिलास के बाहर नहीं निकलेगा और गिलास भी बाहर से साफ बनी रहेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक बार की मलाई से निकलेगा दो बार घी, ट्राई करें ये वायरल किचन हैक

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।