चावल को दोबारा से गर्म करने का जान लें ये 5 तरीका, बर्तन में नहीं चिपकेंगे 5 tips and tricks to reheat leftover rice thande chawal ko dobara garam karne ke tarike, खाना - Hindustan
More

चावल को दोबारा से गर्म करने का जान लें ये 5 तरीका, बर्तन में नहीं चिपकेंगे

How to reheat leftover cooked rice without sticking: पके हुए चावल बच जाते हैं और आप उन्हें दोबारा खाने के लिए गरम करती हैं। लेकिन ये तली में चिपककर खराब हो जाते हैं। इसलिए अब ये 5 आसान किचन टिप्स जान लें, जिनकी मदद से ठंडे चावल बिना चिपके हो जाएंगे गरम।

Sat, 24 Jan 2026 02:44 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
चावल को दोबारा से गर्म करने का जान लें ये 5 तरीका, बर्तन में नहीं चिपकेंगे

दाल, सब्जी, चावल किसी भी खाने को सर्व करने से पहले गर्म करना जरूरी है। जिससे इसका टेस्ट और टेक्सचर वापस लौट आए। साथ ही किसी भी ग्रोइंग बैक्टीरिया के पेट में जाने का रिस्क ना रह जाए। अक्सर जब हम ठंडे चावलों को दोबारा से गर्म करते हैं तो ये बर्तन की तली में चिपक जाते हैं। कई बार तो गर्म करने के चक्कर में चावल तली में लगकर जल भी जाते हैं। लेकिन इन 5 ट्रिक्स की मदद से चावलों को बिल्कुल आसानी से गर्म किया जा सकता है। आप भी जान लें ठंडे चावलों को दोबारा से गर्म करने का बिल्कुल आसान तरीका।

स्टीम लगाएं

अगर चावल ठंडे हैं और आप इन्हें गर्म करना चाहती हैं तो स्टीम लगाना सबसे आसान तरीका है। इससे चावल ना केवल पूरी तरह से गर्म हो जाते हैं बल्कि तली में भी नहीं चिपकते। इसके लिए बस प्रेशर कुकर में चावलों को डालें। हाथों में पानी लेकर चावलों पर छींटे मारें और गीले हाथ से अच्छी तरह से चावलों को मिक्स कर लें। फिर ढक्कन लगाकर कुकर में प्रेशर क्रिएट होने दें। जैसे ही पूरा प्रेशर बन जाए गैस को ऑफ कर दें। ऐसा करने से चावल अच्छी तरह से गर्म हो जाएंगे और तली में भी नहीं चिपकेंगे।

हॉट वाटर ट्रीटमेंट

चावलों को गर्म पानी में धोना क्विक एंड ईजी ट्रिक है। बस चावल को किसी बर्तन में रखें और उस पर बिल्कुल गर्म पानी डालें। फिर किसी बड़े छन्ने से चावलों को छानकर अलग कर लें।

कपड़े में बांधकर गर्म करें

चावल को गर्म करने का ये तरीका भी अच्छा है। चावलों को किसी साफ-सुथरे कॉटन के कपड़े में बांध दें। फिर उबलते पानी में दो से तीन मिनट के लिए डालें और पोटली को बाहर निकालकर हल्के हाथ से निचोड़ दें। जिससे चावलों पर लगा पानी निकल जाए। कुछ मिनटों के लिए टांग दें, सारा पानी आसानी से झड़ जाएगा और चावल गर्मागर्म बिल्कुल खिले हुए खाने को मिलेंगे।

कड़ाही में गर्म करने का तरीका

चावलों को अगर आप कड़ाही में गर्म करना चाहती हैं तो बहुत ही सिंपल सी ट्रिक को ट्राई करें। कड़ाही में दो बूंद तेल डालें और इसे चारों तरफ ब्रश की मदद से फैला दें। जिससे कि कड़ाही नॉनस्टिक का काम करे। अब चावलों को कड़ाही में डालकर गैस बंद कर दें और ढंक दें। दस मिनट बाद ढक्कन हटाकर अच्छी तरह से चला लें। चावल पूरी तरह से गर्म मिलेंगे।

माइक्रोवेव में चावल गर्म करने का तरीका

अगर आपके पास माइक्रोवेव है तो बर्तन में चावल को रखें और ऊपर से किसी साफ तौलिये को पानी से गीलाकर निचोड़कर रखें। ऐसा करने से चावल गर्म होंगे लेकिन सूखेंगे नहीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पिज्जा हो या मोमोज, बचे हुए खाने को गैस पर दोबारा गर्म करने की आसान टिप्स

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।