सरसों के तेल की स्मेल और रंग बिगाड़ देती है खाना? पूनम का ये नींबू वाला हैक जान लें Poonam Devnani Shares a Simple Hack to Remove Mustard Oil Smell and Colour, खाना - Hindustan
More

सरसों के तेल की स्मेल और रंग बिगाड़ देती है खाना? पूनम का ये नींबू वाला हैक जान लें

Kitchen Hacks: सरसों के तेल में काफी तीखी सी गंध आती है, जो कई लोगों को पसंद नहीं आती। इसमें पूड़ी तलने पर पीला रंग भी आ जाता है। इस समस्या को दूर करने के लिए पूनम देवनानी ने एक कमाल की ट्रिक शेयर की है।

Thu, 8 Jan 2026 06:11 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
सरसों के तेल की स्मेल और रंग बिगाड़ देती है खाना? पूनम का ये नींबू वाला हैक जान लें

सरसों का तेल भारतीय रसोई में सबसे ज्यादा इस्तेमाल में लाया जाता है। सब्जी या दाल में तड़का लगाने से ले कर, पराठे, पूड़ी या पकौड़ी बनाने में इसका खूब इस्तेमाल होता है। लेकिन इसके साथ एक समस्या है, वो ये की सरसों के तेल की गंध काफी तीखी सी होती है। कई बार खाने में भी इसकी तेज स्मेल आ जाती है, जिससे सारा टेस्ट खराब हो जाता है। वहीं सरसों के तेल का कलर भी कई बार खाने में आ जाता है। खासतौर से अगर इसमें कुछ तला जाए तो। अगर आप भी अक्सर रसोई में ये समस्या फेस करती हैं, तो चलिए आज आपको एक कमाल का हैक बताए देते हैं। पूनम देवनानी ने एक किचन ट्रिक शेयर की है, जिसकी मदद से सरसों के तेल की स्मेल और कलर दोनों खत्म हो जाएंगे।

इस ट्रिक से निकालें सरसों के तेल की स्मेल

सरसों के तेल में काफी तीखी सी गंध आती है, जो कई लोगों को पसंद नहीं आती। इसमें पूड़ी तलने पर पीला रंग भी आ जाता है। इस समस्या को दूर करने के लिए पूनम देवनानी ने एक कमाल की ट्रिक शेयर की है। इसके लिए सरसों के तेल को इस्तेमाल करने से पहले गर्म कर लें। अब इसमें थोड़ा सा नमक एड कर दें और साथ ही नींबू के रस की कुछ बूंदें भी मिलाएं। इसे तुरंत एक ढक्कन से ढक दें, आप देखेंगी कि तेल का पीलापन खत्म हो गया है और इसकी महक भी चली गई है। अब इस तेल में आप सब्जी बना सकती हैं या कुछ तल भी सकती हैं।

Mustard Oil

गंदे तेल को साफ करने की ट्रिक

पूड़ी-पकौड़ी तलने से तेल कई बार काफी गंदा हो जाता है। नॉर्मल छलनी से छानने पर इसकी गंदगी साफ नहीं होती। पूनम देवनानी ने इसी ऑयल को क्लीन करने का एक सिंपल सा हैक भी शेयर किया है। इसके लिए बस चाय वाली छलनी लें और उसमें थोड़ी सी रूई फैलाकर लगा लें। अब इसमें से तेल छान लें, सारी गंदगी तेल से अलग हो जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5 मिनट में मलाई से ढेर सारा घी निकलेगा! रिया की रसोई से मिली गिलास वाली ट्रिक
ये भी पढ़ें:बिना 'जामन' के भी बाजार जैसी दही जमा सकती हैं! क्या आप जानती हैं ये 4 तरीके?

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।