बिना 'जामन' के भी बाजार जैसी गाढ़ी दही जमा सकती हैं! क्या आप जानती हैं ये 4 देसी तरीके? How to Set Curd Without Starter 4 Grandma Approved Desi Methods, खाना - Hindustan
More

बिना 'जामन' के भी बाजार जैसी गाढ़ी दही जमा सकती हैं! क्या आप जानती हैं ये 4 देसी तरीके?

जामन यानी खट्टी दही के अलावा भी ऐसे कुछ चीजें हैं जिनकी मदद से आप दही जमा सकती हैं। ये दही जमने में थोड़ा सा ज्यादा समय ले सकती हैं लेकिन एकदम परफेक्ट बनकर तैयार होती है।

Tue, 6 Jan 2026 03:37 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
बिना 'जामन' के भी बाजार जैसी गाढ़ी दही जमा सकती हैं! क्या आप जानती हैं ये 4 देसी तरीके?

दही खाना लगभग सभी को पसंद होता है। कई घरों में तो रोजाना खाने के साथ एक कटोरी दही भी जरूर खाई जाती है। इसके लिए लोग घर में ही दही जमाना प्रिफर करते हैं। दही जमाने के लिए थोड़ी सी खट्टी दही चाहिए होती है, जिसे देसी भाषा में 'जामन' कहा जाता है। लेकिन क्या हो अगर आपके पास जामन ना हो और दही जमानी पड़ जाए? बिना जामन के दही जमाना भला कैसे पॉसिबल है? ऐसा बिल्कुल पॉसिबल है। जी हां, जामन यानी खट्टी दही के अलावा भी ऐसे कुछ चीजें हैं जिनकी मदद से आप दही जमा सकती हैं। ये दही जमने में थोड़ा सा ज्यादा समय ले सकती हैं लेकिन एकदम परफेक्ट बनकर तैयार होती है। तो चलिए जानते हैं कुछ देसी तरीके जो दादी-नानी बरसों से इस्तेमाल करती आई हैं।

हरी मिर्च से जमेगी परफेक्ट दही

जामन नहीं है तो हरी मिर्च से भी आप दही जमा सकती हैं। इसके लिए दूध को गुनगुना होने तक गर्म कर लें। अब दो ताजी हरी मिर्च लें, इन्हें धो कर पोंछ लें। गुनगुने दूध में हरी मिर्च डंठल सहित डाल दें। ध्यान रखें ये पूरी तरह दूध में डूबी हुई होनी चाहिए। दूध को ढककर लगभग 12 घंटे के लिए रख दें, रात भर रखेंगी तो सुबह फ्रेश गाढ़ी दही जमी हुई मिलेगी।

नींबू से भी कम जाती है दही

नींबू से दूध को फाड़कर आपने पनीर तो बहुत बार बनाया होगा। लेकिन क्या आप जानती हैं कि नींबू से आप दही भी जमा सकती हैं। इसके लिए एक बर्तन में गुनगुना दूध लें, फिर इसमें लगभग आधा नींबू निचोड़कर डाल दें। दूध को चम्मच की मदद से चलाएं, फिर ढककर रख दें। एक सूती कपड़े को बर्तन के चारों तरफ लपेट दें, जिससे बर्तन में गर्माहट बनी रहेगी और दही अच्छी जमेगी। लगभग 12 घंटे के लिए इसे सेट होने रख दें, बहुत ही परफेक्ट दही बनकर तैयार होती है।

Curd

सूखी लाल मिर्च से भी जमा सकती हैं दही

हरी मिर्च की तरह आप सूखी लाल मिर्च से भी परफेक्ट दही जमा सकती हैं। इसके लिए भी एक बर्तन में हल्का गुनगुना दूध लें और उसमें दो सूखी लाल मिर्च डाल दें। ध्यान रखें ये डंठल सहित होनी चाहिए और दूध में पूरी तरह डूब जानी चाहिए। लगभग 12 घंटों के लिए इसे ढककर रख दें, बिल्कुल गाढ़ी दही जमकर तैयार हो जाएगी। इसका टेस्ट भी बिल्कुल नॉर्मल दही जैसा ही लगता है।

चांदी के बर्तन या अंगूठी से दही जमाएं

पुराने जमाने में चांदी के बर्तन से भी दही जमाई जाती थी। वाकई इससे काफी अच्छी दही जमती है। बस गुनगुने दूध में कोई भी चांदी का आभूषण या बर्तन डाल दें और किसी गर्म जगह पर ढककर रख दें। 12 घंटों में काफी अच्छी दही जम जाती है। हालांकि ध्यान रखें कि चांदी का बर्तन या आभूषण बिल्कुल साफ होना चाहिए और उसपर किसी तरह का जंग या कालापन नहीं होना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आटा गूंथने के बाद तुरंत रोटियां क्यों नहीं बनानी चाहिए? वजह जान नहीं करेंगी गलती
ये भी पढ़ें:ना मक्खन, ना छाछ! सिर्फ मलाई से निकालें घी, ये 1 चीज मिलाने से काम होगा आसान

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।