आम के अचार में कई सालों तक नहीं लगेगी फफूंदी, जार में डालें ये 1 चीज, पंकज भदौरिया की आसान ट्रिक pankaj bhadouria smart Hacks to Sterilise Jars for Storing mango Pickles aam ka achar fafund se kaise bachaye, खाना - Hindustan
More

आम के अचार में कई सालों तक नहीं लगेगी फफूंदी, जार में डालें ये 1 चीज, पंकज भदौरिया की आसान ट्रिक

आम का अचार हर घर में गर्मियों में बनता ही है और हर कोई इसे चटकारे लगाकर खाता है। लेकिन कई बार अचार में सफेद फफूंदी लग जाती है, जिसकी वजह से पूरा अचार खराब हो जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो बस एक ट्रिक अपनाकर देख लें।

Sun, 10 May 2026 05:21 PMDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share
आम के अचार में कई सालों तक नहीं लगेगी फफूंदी, जार में डालें ये 1 चीज, पंकज भदौरिया की आसान ट्रिक

गर्मी का मौसम आते ही बाजार में कच्चे आम की बहार दिखने लगती है और घरों में अचार बनाने की तैयारी शुरू हो जाती है। आम का अचार पूड़ी-पराठा, दाल-चावल जैसे खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देता है। यही वजह है कि कई घरों में 5 से 10 किलो तक अचार बनाया जाता है, ताकि पूरे साल इसका मजा लिया जा सके और रिश्तेदारों में भी बांटा जा सके। हालांकि, कई बार कुछ दिनों बाद अचार में सफेद फफूंदी लग जाती है। फफूंदी लगने के बाद अचार खाने लायक नहीं रहता और पूरी मेहनत के साथ सामान भी खराब हो जाता है। सोचिए, अगर 5 किलो अचार खराब हो जाए तो कितना नुकसान हो सकता है। अगर आप चाहते हैं कि आम का अचार लंबे समय तक खराब न हो और उसमें फफूंदी भी न लगे, तो आपको स्टोर करने से पहले एक आसान ट्रिक अपनानी चाहिए। इस खास टिप के बारे में शेफ पंकज भदौरिया ने बताया है। अब जानते हैं आखिर वो आसान किचन ट्रिक।

आम की देखभाल

आम का अचार बनाने के दौरान आप सभी लोग मसालों की सही क्वालिटी चुनते होंगे और सही कटिंग का भी ध्यान रखा जाता है। अचार के लिए आम को बराबर टुकड़ों में काटकर हल्दी-नमक लगाकर रखें और अच्छे से सुखा लें। आप चाहे तो इन आमों को पंखे में सुखाकर रखें या फिर धूप में। बस आम में नमक से छूटा हुआ पानी नहीं होना चाहिए। इससे भी अचार खराब हो जाता है।

जार ही चुनें

आम का अचार रखने के लिए कई बार लोग प्लास्टिक के डिब्बे चुन लेते हैं। प्लास्टिक के डिब्बे वैसे तो ठीक होते हैं लेकिन कई बार इसमें अचार पसीजने लगता है या फिर हवा नहीं मिल पाती, तो अचार खराब होने लगता है। इसलिए पुराने जमाने से ही लोग अचार के लिए जार या बर्नी का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसे अच्छे से धोकर सुखा लें, जिससे बिल्कुल भी गंदगी ना हो।

जार में क्या डालना है?

अब एक छोटा सा कोयले का टुकड़ा लें और उसे गैस पर अच्छी तरह गर्म कर लें। इसके बाद चिमटे की मदद से उस गर्म कोयले को किसी कटोरी या छोटी लोहे की कढ़ाही में रखें। फिर उस पर थोड़ा सा हींग डालें। जैसे ही हींग कोयले पर पड़ेगी, उससे धुआं उठने लगेगा। अब अचार रखने वाले जार को इस धुएं के ऊपर उल्टा करके रख दें। जार को तब तक न हटाएं, जब तक उसके अंदर हींग का धुआं अच्छी तरह भर न जाए। इस ट्रिक से जार के अंदर की नमी और बैक्टीरिया कम हो जाते हैं, जिससे आम का अचार लंबे समय तक खराब नहीं होता और उसमें फफूंदी लगने की संभावना भी कम हो जाती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अरहर की दाल बनती है पतली या गाढ़ी? 5 मुट्ठी दाल के लिए जानें सही पानी का माप

अचार स्टोर करने का सही तरीका

हींग का धुआं डालने के बाद सरसों का तेल जार के तले में डालें और फिर इसमें अचार रख दें। अचार रखते समय दो बातों का विशेष ध्यान रखें पहली की जार गीला ना हो कही से भी और ना ही वो चम्मच जिससे आप अचार रख रहे हो। दूसरी बात कि अचार हाथ से रख रही है, तो हाथ बिल्कुल साफ रखें या फिर ग्लव्स पहन लें। हाथ में भी पानी ना लगा हो। पानी लगने से अचार जल्दी खराब होता है। बस फिर जार में अचार भरकर रखें और बीच-बीच में इसे हिलाते-डुलाते रहें। जरूरत पड़े तो जार को कुछ दिनों तक धूप दिखाएं, इससे अचार जल्दी गलेगा और खराब नहीं होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बाजार का हर गुड़ नहीं होता असली, इन 4 तरीकों से तुरंत पहचानें नकली गुड़

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।