कुकर में 5 मुट्ठी अरहर की दाल के लिए कितना पानी डालें? हलवाई से जानें होटल जैसी दाल बनाने के टिप्स tips to make not so thick and thin arhar ki dal lentils in pressure cooker with right water ratio guide, रेसिपी - Hindustan
More

कुकर में 5 मुट्ठी अरहर की दाल के लिए कितना पानी डालें? हलवाई से जानें होटल जैसी दाल बनाने के टिप्स

अरहर की दाल कुकर में बनाना कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन कई बार घर पर बनी दाल में होटल जैसी कंसिस्टेंसी नहीं आती। कभी ये पतली हो जाती है, तो कभी खूब गाढ़ी। इसके लिए आपको दाल में पानी डालने का सही माप पता होना चाहिए।

Sun, 10 May 2026 04:13 PMDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share
कुकर में 5 मुट्ठी अरहर की दाल के लिए कितना पानी डालें? हलवाई से जानें होटल जैसी दाल बनाने के टिप्स

अरहर की दाल हर घर में बनती है और बड़े चाव से खाई जाती है। रोटी हो या चावल, इसके साथ दाल का स्वाद हर किसी को पसंद आता है। कोई इसे सादी खाना पसंद करता है, तो कोई तड़का लगाकर। अगर आपने कभी होटल या ढाबे की अरहर दाल खाई हो, तो आपने एक बात जरूर नोटिस की होगी, उसकी कंसिस्टेंसी हमेशा बिल्कुल परफेक्ट होती है। ना ज्यादा गाढ़ी और ना ही ज्यादा पतली। वहीं घर पर दाल बनाते समय अक्सर यही दिक्कत हो जाती है। कभी दाल जरूरत से ज्यादा गाढ़ी बन जाती है, तो कभी पानी जैसी पतली। दरअसल, स्वादिष्ट अरहर दाल का पूरा खेल सही पानी के माप में छिपा होता है। अगर आप भी दाल बनाते समय सही मात्रा समझ नहीं पाते, तो आज हम आपको हलवाई वाली आसान ट्रिक बता रहे हैं। अगर आप 5 मुट्ठी यानी करीब 5 लोगों के हिसाब से अरहर की दाल बना रहे हैं, तो कुकर में कितना पानी डालना चाहिए, यही सही तरीका जान लीजिए।

दाल परफेक्ट बनाने के लिए कितना पानी डालें?

कुकर में परफेक्ट दाल बनाना कोई रॉकेट साइंस नहीं है बस आपको पानी की सही माप पता होना चाहिए। अगर आप जरूरत से ज्यादा पानी डालते हैं, तो दाल पतली हो जाएगी और कम पानी होने पर गाढ़ी या फिर जल सकती है। अगर आपको दाल बनाने के लिए पानी का सही अनुपात नहीं मालूम है तो आज नोट कर लीजिए। मान लीजिए आप 5 मुट्ठी यानी लगभग 5 लोगों के हिसाब से अरहर की दाल बना रहे हैं, तो उसके लिए कुकर में करीब 3 से 3½ गिलास पानी डालना सबसे सही माना जाता है। इससे दाल अच्छी तरह गलती है और उसकी कंसिस्टेंसी भी होटल जैसी परफेक्ट आती है।

1 चीज जरूर डालें

दाल में पानी डालने के बाद स्वाद के अनुसार नमक और हल्दी जरूर मिलाएं। इसके साथ अगर आप 1-2 चम्मच सरसों का तेल भी डाल देते हैं, तो दाल पकते समय कुकर से बाहर नहीं निकलती। साथ ही इससे दाल का स्वाद भी और ज्यादा बढ़िया हो जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बाजार का हर गुड़ नहीं होता असली, इन 4 तरीकों से तुरंत पहचानें नकली गुड़

दाल चेक करें

अब कुकर में 3-4 सीटी लगाकर दाल पकाएं। अगर आपको दाल थोड़ी पतली पसंद है, तो आधा गिलास पानी बाद में बढ़ाया जा सकता है। वहीं गाढ़ी दाल पसंद हो, तो पानी पहले से ही थोड़ा कम रखें। दाल पकने के बाद 5 मिनट तक उसे अच्छे से घोट लें, इससे स्वाद और टेक्सचर दोनों बेहतर हो जाते हैं। फिर इसमें घी जीरा-हींग वाला तड़का लगा दें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कुकर में 1 गिलास चावल के लिए कितना पानी डालें? हलवाई से जानें टिप्स!

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।