ना पनीर, ना टोफू, प्रोटीन रिच डिश बनाने के लिए करें इन बीजों का इस्तेमाल not paneer not tofu high protein dish make with watermelon seeds best for plant based source, खाना - Hindustan
More

ना पनीर, ना टोफू, प्रोटीन रिच डिश बनाने के लिए करें इन बीजों का इस्तेमाल

प्रोटीन की कमी पूरी करने और मसल्स बिल्ड करने के लिए वेजिटेरियन लोगों के पास काफी कम सोर्स होते हैं। अगर प्लांट बेस्ड प्रोटीन में टोफू का टेस्ट पसंद नहीं आता है तो वाटरमेलन सीड्स से बना पनीर ट्राई करें। जिसका स्वाद भी लाजवाब होगा और प्रोटीन की पूर्ति भी होगी।

Fri, 10 April 2026 11:18 AMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
ना पनीर, ना टोफू, प्रोटीन रिच डिश बनाने के लिए करें इन बीजों का इस्तेमाल

पनीर के रिप्लेसमेंट में टोफू तो कई बार खाया होगा। लेकिन काफी सारे लोगों को इसका टेस्ट पसंद नहीं आता। ऐसे में प्रोटीन रिच टेस्टी फूड्स के ऑप्शन कम हो जाते हैं। लेकिन इस बंदे ने एक ऐसा प्रोटीन सोर्स फूड खोजा है जिसे खाने के बाद आप इसे रिपीट खाना चाहेंगे। खासतौर पर वो लोग जो प्लांट बेस्ड प्रोटीन की तलाश में हैं, वेजिटेरियन हैं और मसल्स बिल्ड करना चाहते हैं। उन्हें ये डिश जरूर पसंद आएगी। इंस्टाग्राम पर बुक्ड विद साहिल पेज पर इस प्लांट बेस्ड प्रोटीन सोर्स टोफू का रिप्लेसमेंट शेयर किया है। जिसे बनाने के लिए दूध या सोयाबीन की जरूरत नहीं होगी बल्कि केवल तरबूज के बीच चाहिए। 100 ग्राम इस डिश में पूरे 20 ग्राम प्रोटीन की मात्रा मिलेगी। तो आप भी सीख लें इस प्रोटीन रिच तरबूज के बीज से बनी डिश बनाने का तरीका।

तरबूज के बीजों से बनाएं पनीर

  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले लगभग 100 ग्राम के करीब तरबूज के बीजों को लेकर 6 घंटे के लिए पानी में भिगो दें।
  • जब 6 घंटे हो जाएं तो भीगे तरबूज के पानी को फेंक दें और फिर से फ्रेश पानी लेकर इन बीजों को मिक्सी के जार में डालकर पीस लें।
  • बस इस तैयार तरबूज के घोल को किसी मलमल के कपड़े से छान लें। छानने पर नीचे ढेर सारा व्हाइट कलर का पानी इकट्टा हो जाएगा। इसे किसी बर्तन में पलटकर गैस पर चढ़ा दें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गर्मी से बचाएंगी और झटपट बन जाएंगी ये 6 रेसिपी, लंंच में करें ट्राई
  • जैसे ही ये गर्म होगा तो खुद से फटकर कर्डल होना शुरू हो जाएगा। इसमे नींबू का रस या विनेगर डालने की जरूरत नहीं होगी।
  • बस अब इसमे टेस्ट के लिए नमक, कसूरी मेथी, थोड़ी सी चुटकीभर हल्दी डाल दें। स्वाद के लिए आप और भी कुछ मसाले इसमे मिला सकती हैं। बस मिक्स करें और कपड़े से छानकर किसी हैवी चीज के नीचे दबाकर रख दें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पोहा कभी स्टिकी तो कभी रूखा बनता है, तो इस एक ट्रिक से खिले-खिले बनेंगे
  • बस तैयार है वाटरमेलन सीड्स से बना ये प्लांट बेस्ड प्रोटीन पनीर। इसके टिक्के बनाकर खाएं और टेस्ट का मजा लें।

वाटरमेलन सीड्स पनीर के हैं ढेर सारे फायदे

वाटरमेलन के सीड्स से बनी इस पनीर में जीरो कोलेस्ट्रॉल है। जबकि दूध से बनी पनीर को खाने पर सबसे ज्यादा डर कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का होता है लेकिन इसमे जीरो कोलेस्ट्रॉल है। वैसे तो ये कंप्लीट प्रोटीन सोर्स है लेकिन इसमे लाइसीन नही है तो इसे राजमा, चना या फिर किसी और दाल के साथ खाने पर जो लाइसीन रिच होती हैं, प्रोटीन का पूरा सोर्स मिल जाएगा। तो अगली बार जब पनीर या टोफू खाने का मन ना हो तो इस वाटरमेलन सीड्स पनीर को घर में बनाकर खाएं। ये मसल्स बिल्ड करने में मदद करेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।