1/8फ्रिज आजकल लगभग हर घर की जरूरत बन चुका है। खाने की स्टोरेज से ले कर आइसक्रीम या बर्फ जमाने तक, फ्रिज डेली के कई काम निपटा देता है। वैसे क्या आप जानती हैं कि फ्रिज के और भी कई इस्तेमाल हैं, जो आपके कई काम आसान बना सकते हैं? आज हम आपके साथ इसी से जुड़े स्मार्ट हैक शेयर कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर ज्योति प्रकाश देहलीवाल ने इन्हें साझा किया है। तो चलिए फटाफट जान लेते हैं। (Credit- @jyoti_dehliwal)

इमरजेंसी के लिए मोमबत्ती हर घर में होती है। सबसे बढ़िया रहेगा कि आप अपनी मोमबत्ती को फ्रीजर में स्टोर कर के रख लें। इसके बाद आप जब भी मोमबत्ती जलाएंगी वो ज्यादा देर तक जलेगी।

फटाफट बर्फ जमानी है तो सबसे पहले पानी को हल्का गुनगुना कर लें। अब इसे आइस ट्रे में डालकर जमने के लिए छोड़ दें। बर्फ फटाफट जम जाएगी।

कई बार फ्रिज में बदबू आने लगती है। इसके लिए एक कटोरी में थोड़ा सा बेकिंग पाउडर और नींबू का रस मिक्स कर के रख दें। फ्रिज एकदम फ्रेश स्मेल करेगा।

कुकर में लगाने वाली रबड़ कई बार ढीली हो जाती है। इसे दोबारा टाइट करने के लिए लगभग एक घंटा फ्रीजर में रख दें। अब जब आप इसे कुकर में लगाएंगी तो ये आराम से लग जाएगी।

फ्रिज के डोर पर लगी रबर इस्तेमाल के साथ काफी गंदी हो जाती है। इसके गैप में गंदगी इकट्ठा हो जाती है, जिसे निकलना काफी मुश्किल होता है। इसके लिए डिशवॉश जेल और बेकिंग सोडा मिक्स करें। अब एक कपड़े को इसमें भिगोएं और एक कार्ड में लपेट लें। कार्ड की मदद से आप रबर के किनारों को अच्छे से क्लीन कर पाएंगी।

फ्रिज में एक कटोरी रखें जिसमें दो-तीन कोयले जरूर रखें। इससे फ्रिज में बनने वाली कार्बन डाइऑक्साइड और खतरनाक गैस एब्जॉर्ब हो जाती हैं।

फ्रिज और फ्रीजर का टेंपरेचर मौसम के साथ चेंज करना जरूरी है। इसके लिए फ्रिज के साथ आए मैनुअल इंस्ट्रक्शन को फॉलो करें और उसी हिसाब से टेंपरेचर की सेटिंग करें।
