पालक और मटर के कलर को बचाना है तो पकने के साथ ही डाल दें ये चीज kitchen tips how to prevent palak matar green colour after cooking, खाना - Hindustan
More

पालक और मटर के कलर को बचाना है तो पकने के साथ ही डाल दें ये चीज

Cooking Tips: पालक और मटर को पकाने के बाद अक्सर उसका हरा रंग खत्म हो जाता है और वो पीला सा दिखने लगता है। पालक और मटर के हरे रंग को बचाना है तो पकते वक्त ये छोटा सा काम करें। बिल्कुल फ्रेश ग्रीन कलर बरकरार रहेगा।

Fri, 2 Jan 2026 08:43 AMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
पालक और मटर के कलर को बचाना है तो पकने के साथ ही डाल दें ये चीज

रेस्टोरेंट में जब भी पालक पनीर या मटर पुलाव खाएं तो मटर, पालक का ग्रीन कलर बिल्कुल फ्रेश नजर आता है। जबकि घर में मटर पकने के बाद पीली दिखने लगती है तो वहीं पालक का कलर भी बिल्कुल फीका पड़ जाता है और हरा रंग चला जाता है। जिसकी वजह से सब्जी बनानी हो या फिर पूड़ी वो बिल्कुल भी अच्छी नहीं दिखती। पकने के बाद इन सब्जियों हरा रंग खो ना जाए इसके लिए बहुत छोटी-छोटी कुकिंग टिप्स हैं। जिन्हें जानकर आप भी हमेशा रेस्टोरेंट जैसे दिखने वाले पालक पनीर और मटर पुलाव तैयार कर पाएंगी। जान लें मटर और पालक के हरेपन को बचाने के लिए क्या करें।

मटर पकने के बाद भी हरी दिखेगी

अगर आपके पुलाव में डली मटर पकने के बाद पीले रंग की दिखने लगती है और आप चाहती हैं कि वो बिल्कुल फ्रेश हरी दिखे तो बस इस टिप्स को फॉलो करें। शेफ पंकज भदौरिया बताती है कि मटर वाले पुलाव बनाते वक्त कच्ची मटर को पुलाव पकाने के बाद फ्राई करके डालें। ऐसा करने से मटर का हरापन बरकरार रहेगा और आपके खिले-खिले पुलाव में दिखने वाले मटर बिल्कुल ग्रीन कलर के दिखेंगे।

पालक का हरापन कैसे बनाए रखें

पालक पकने के बाद हरे रंग की नहीं दिखती। ऐसे में कोई भी सब्जी या पूड़ी बनाई जाए तो उसका कलर फीका दिखता है। पालक के हरे रंग को बरकरार रखने के लिए सिंपल सी दो टिप्स फॉलो की जा सकती है।

  • जब भी पालक को पका रहे हों तो उसमे आधा या एक चम्मच चीनी डाल दें। जैसे पालक का साग बनाना है और उसका रंग बरकरार रखना है तो थोड़ी सी चीनी डाल दें। चीनी पालक के हरे रंग को बनाकर रखने में मदद करेगी। साथ ही स्वाद भी बढ़ जाएगा।
  • वहीं, जब भी पालक को पकाना हो तो ध्यान में रखे पालक को पकाने के फौरन बाद बर्फ वाले पानी में डाल दें। ऐसा करने से पालक की कुकिंग स्टॉप हो जाती है और उसका रंग फीका नहीं पड़ता वैसे ही फ्रेश नजर आता रहता है। जिससे पालक पनीर से लेकर हरा साग और रायता भी बिल्कुल फ्रेश ग्रीन कलर का नजर आएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक-दो नहीं पूरे 10 तरह के पकौड़े बनाने का तरीका सीख लें, आएगा काम

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।