एक-दो नहीं पूरे 10 तरह के पकौड़े बनाने का तरीका सीख लें, आएगा काम cooking tips not 1 or 2 fritters recipe 10 types of pakoda you can make, खाना - Hindustan
More

एक-दो नहीं पूरे 10 तरह के पकौड़े बनाने का तरीका सीख लें, आएगा काम

10 Types Fritters Recipe: घर में मेहमान आने वाले हों या फिर घरवालों को शाम की चाय के साथ कुछ मजेदार खिलाना चाहते हैं। तो एक दो नहीं पूरे 10 तरह के पकौड़ों को बनाने का तरीका नोट कर लें। हर बार बनाएं और सबकी जमकर तारीफ बटोरें।

Sat, 27 Dec 2025 11:39 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
एक-दो नहीं पूरे 10 तरह के पकौड़े बनाने का तरीका सीख लें, आएगा काम

शाम के नाश्ते में जब भी कुछ स्पेशल बनाना हो तो सबसे पहले क्रिस्पी पकौड़े याद आते हैं। लेकिन अगर आप अक्सर एक जैसे प्याज के पकौड़ियां बनाकर और खाकर बोर हो चुकी हैं तो एक दो नहीं बल्कि पूरे 12 तरह के पकोड़ों को बनाने का तरीका नोट कर लें। मेहमान को घर आना हो या घर वालों के लिए कुछ स्पेशल बनाना है। इन पकौड़ों को बनाकर जरूर ट्राई करें।

ब्रेड रोल

ब्रेड के खोल में चटपटे मजेदार आलू भर कर ब्रेड रोल तैयार करें। ये सबसे आसान और मजेदार रेसिपी है। जिसे हरी चटनी से साथ लोग खाना पसंद करते हैं। तो आप भी इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें।

कॉर्न पकौड़े

स्वीट कॉर्न को कच्चा ही पीसकर पेस्ट बना लें। इसमे प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, लाल मिर्च, चाट मसाला और जरूरी मनचाहे मसाले मिलाकर साथ में मैदा बाइंडिंग के लिए डालें। अब इस घोल से मजेदार क्रिस्पी पकौड़े तलें। खुद भी खाएं और सबको खिलाएं।

ब्रेड पकौड़े

ब्रेड को पानी डालकर भिगो लें और इसमे प्याज, हरी मिर्च, हरी धनिया, नमक, जीरा जैसे जरूरी मसाले मिलाकर पेस्ट बनाएं और चम्मच की मदद से तेल में डालकर बढ़िया शेप में ब्रेड के पकौड़े बनाकर तैयार करें। इन्हें हरी तीखी चटनी के साथ सर्व करें।

पोटैटो चीज बॉल्स

आलू का पेस्ट बनाकर बीच में चीज रखें और बॉल्स तैयार कर लें। अब इन बॉल्स को मैदे की स्लरी और ब्रेड क्रम्ब्स में लपेटकर तलें। बच्चों से लेकर बड़े सब खाना पसंद करेंगे।

बेबी कॉर्न फ्राई

बेबी कॉर्न को पानी में ब्वॉयल कर लें। फिर इसमे कॉर्नफ्लोर, मैदा, बेकिंग सोडा के साथ जरूरी मसाले मिलाएं और कोट करके फ्राई करें। इसका स्वाद हर किसी को पसंद आएगा।

अरवी पत्ता पकौड़ा

अरवी के पत्ते पर बेसन का घोल लगाकर फोल्ड करें और स्टीम देकर पकाएं। फिर इन्हें तलकर क्रिस्पी बना लें। अरवी के पत्तों की ये पकौड़ी का स्वाद बरसों से लोगों को पसंद आता चला आ रहा।

मूंग दाल पकौड़े

बेसन के सिंपल पकौड़े खाकर बोर हो गए हैं और थोड़ा क्रंचीनेस चाहती हैं तो चने की दाल के साथ मिलाकर बनाएं। मूंग दाल के पकौड़े का टेस्ट बिल्कुल हटके होगा।

पालक के पकौड़े

सिंपल सब्जियों के टेस्ट के साथ क्रंचीनेस चाहिए तो पालक को बारीक काटकर अजवाइन, नमक, हरी मिर्च, हरी धनिया के साथ मिलाकर क्रिस्पी पकौड़े बनाएं।

पत्तागोभी के पकौड़े

मंचूरियन तो कई बार खाया होगा। लेकिन इस बार पत्तागोभी के पकौड़ों को बनाकर तैयार करें। मैदे और कॉर्नफ्लोर की बजाय बेसन में लपेटकर तीखे चटपटी पकौड़ियां बनाकर तैयार करें।

हरी मिर्च के पकौड़े

दिन ललोगों को तीखा खाने का शौक है वो हरी मिर्च को बेसन के साथ मसालों में मिलाकर चटपटे तीखे हरी मिर्च के पकौड़े बनाना और खाना पसंद करते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।