गाढ़ी मलाईदार दही जमाना नहीं आता तो शेफ से सीख लें आसान नुस्खा how to set curd with malai on top dahi ke upar malai jamane ka secret tips, खाना - Hindustan
More

गाढ़ी मलाईदार दही जमाना नहीं आता तो शेफ से सीख लें आसान नुस्खा

How to set malaida dahi at home: घर में हलवाई जैसी गाढ़ी मलाई वाली दही जमाने का तरीका नहीं पता तो इस टिप्स को नोट कर लें। शेफ ने बताया कि आखिर कैसे घर में मलाई वाली दही को जमाया जा सकता है। बस फॉलो करें ये स्टेप।

Fri, 6 Feb 2026 12:37 AMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
गाढ़ी मलाईदार दही जमाना नहीं आता तो शेफ से सीख लें आसान नुस्खा

दही खाने के लिए पैकेट वाली खरीदने की बजाय घर में जमाना ज्यादा हेल्दी ऑप्शन है। लेकिन काफी सारी महिलाओं की शिकायत रहती है कि उनकी दही के ऊपर मलाई नहीं जमती। खासतौर पर जब कभी लस्सी बनानी हो तो दुकान वालों की तरह मलाई वाली दही नहीं बन पाती। जिसकी वजह से दही में वो गाढ़ापन नहीं मिलता। अगर आपको भी मलाईदार दही जमाना नहीं आता तो शेफ का ये नुस्खा सीख लें। इंस्टाग्राम पेज देसी मील टाइम पर शेफ ने घर में मलाईदार दही जमाने का आसान सा तरीका बताया है। जिसे फॉलो कर आप भी घर में गाढ़ी, मलाई वाली दही जमा पाएंगी।

शेफ ने शेयर किया मलाईदार दही जमाने का सही तरीका

  • अगर आपको बाजार वाली गाढ़ी लस्सी बनाने का मन है लेकिन आपकी दही हमेशा पतली जमती है तो इन टिप्स की मदद से मलाईदार दही जमाना सीख लें।
  • सबसे पहले फुल फैट मिल्क लें और उसे किसी बड़े बर्तन में उबलने को रखें। इसी के साथ दूध की मात्रा का 35 प्रतिशत क्रीम डाल दें और फिर तेज फ्लेम पर उबालें।
  • जब एक उबाल आने लगे तो गैस की फ्लेम को धीमा कर दें और दस से पंद्रह मिनट तक पकाएं। इस दौरान किसी करछी की मदद से चलाते रहें जिससे कि दूध तली में लगे नहीं।
  • दस से पंद्रह मिनट हो जाए तो गैस की फ्लेम को बंद कर दें।
  • फिर ठंडा हो जाने दें। जब दूध में उंगली चली जाए और हाथ ना जले तो इसे दो बर्तनों में लेकर ऐसे पलटे कि दूध में झाग बने। कई राउंड इस प्रोसेस को करें जिससे दूध में मलाई ऊपर आ जाए और ढेर सारा झाग बन जाए।
  • फिर बर्तन को साइड में रख दें और इसमे दही का जामन डाल दें। साथ ही हरी मिर्च की डंठल को डालकर ढंककर रख दें।
  • इस तरह से जो दही जमेगी उसमे ऊपर की तरफ मोटी मलाई पड़ी मिलेगी और दही भी खूब गाढ़ी जमेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोया चाप को घर में बनाने का सीख लें तरीका, मिलावट वाला खाने से बच जाएगी सेहत

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।