मिलावटी सोया चाप खाकर सेहत ना करें बर्बाद, घर में इतने आसान तरीके से बना कर करें स्टोर how to make healthy soya chaap at home follow step by step process, खाना - Hindustan
More

मिलावटी सोया चाप खाकर सेहत ना करें बर्बाद, घर में इतने आसान तरीके से बना कर करें स्टोर

How to make soya chaap without maida: बाजार में मिलने वाले अनहाइजिनिक और मैदे के साथ बने सोया चाप खाने की बजाय घर में बने इस सोया चाप का इस्तेमाल करें। जिसे बनाना भी आसान है और ये मार्केट वाले चाप से टेस्ट में बेहतर होगा।

Sun, 1 Feb 2026 05:40 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
मिलावटी सोया चाप खाकर सेहत ना करें बर्बाद, घर में इतने आसान तरीके से बना कर करें स्टोर

सोया चाप का फ्लेवर काफी सारे लोगों को पसंद आता है। खासतौर पर दिल्ली वाले इसके फैन होते हैं। लेकिन बाजार में मिलने वाले सोया चाप अक्सर मिलावटी और अनहाइजिनिक तरीके से बनाकर तैयार किए होते हैं। जिन्हें खाकर सोया के फायदे मिलने की बजाय नुकसान होने के चांस ज्यादा होते हैं। ऐसे में आप सोया चाप खाना ना छोड़ें बल्कि इसे घर में बनाना सीख लें। बहुत ही आसान तरीके से आप घर में सोया चाप बनाकर एंज्वॉय कर सकते हैं और खुद के साथ फैमिली को मिलावटी खाने से भी बचा सकते हैं। तो बस जान लें आसान तरीके से बन जाने वाले सोया चाप स्टिक का प्रोसेस।

सोया चाप स्टिक घर में तैयार करने का तरीका

सोया चाप स्टिक को घर में तैयार करना है तो स्टेप बाई स्टेप ये प्रोसेस फॉलो करें।

  • सबसे पहले दो कप गेंहू का आटा लेकर इसमे पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें।
  • फिर इस आटे के ग्लूटन को बाहर निकालने के प्रोसेस को करें।
  • ग्लूटन निकालने के लिए गूंथे आटे में पानी डालकर मसलें। तो आप पाएंगी कि आटा पानी में घुलकर उसे सफेद कर देगा।
  • तीन से चार बार पानी डालकर आटे को उसमे मसले तो सारा ग्लूटन निकल जाएगा और सफेद रंग का गीला सा चिपचिपा पदार्थ बचेगा।
  • अब सोया चंक्स को पानी में डालकर उबाल लें और पानी को बिल्कुल निचोड़कर निकाल दें।
  • बस मिक्सी के जार में सोया के पके हुए चंक्स और आटे का ग्लूटन निकालने के बाद बचा हुआ चिपचिपा आटा डालकर चलाएं।
  • तो जार में दोनों पिस कर एक में लिपटकर चिपचिपा सा बन जाएगा।
  • अब इस आटे को बाहर निकाल लें और किसी चिकनी सतह पर हाथों की मदद से पतला सा करके फैला दें।
  • चाकू की मदद से तीन से चार इंच चौड़ी पट्टियां काट लें।
  • अब इन पट्टियों को आइसक्रीम की डंडी पर लपेट दें। सारी पट्टियों को लपेटकर रखें।
  • गैस पर किसी कड़ाही जैसे चोड़े मुंह के बर्तन में पानी गर्म करें और गर्म पानी में एक-एक करके तैयार डंडियों में लिपटे आटे को डालकर पकाएं।
  • 10-12 मिनट पकाने के बाद इसे निकालें और ठंडे पानी में डाल दें।
  • बस अब इन तैयार सोया चाप से डंडियां निकालकर काट लें और मनचाहे स्वाद में बनाकर खाएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कैफे स्टाइल क्रीमी कॉफी चॉपर की मदद से बनाना सीखें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।