गुड़ की चाय दूध डालते ही फट जाती है, सिर्फ 1 ट्रिक कर लें नोट, बिना फटे बनेगी स्वादिष्ट चाय How to prevent jaggery or gud tea from bursting of milk when adding, खाना - Hindustan
More

गुड़ की चाय दूध डालते ही फट जाती है, सिर्फ 1 ट्रिक कर लें नोट, बिना फटे बनेगी स्वादिष्ट चाय

गुड़ की चाय इम्यूनिटी बूस्टर मानी जाती है, लेकिन बनाते समय अक्सर चाय फट जाती है। अगर आपकी गुड़ की चाय भी फट जाती है, तो हम आपको सबसे आसान और परफेक्ट ट्रिक बताते हैं, जिससे चाय कभी नहीं फटेगी।

Tue, 20 Jan 2026 08:22 AMDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share
गुड़ की चाय दूध डालते ही फट जाती है, सिर्फ 1 ट्रिक कर लें नोट, बिना फटे बनेगी स्वादिष्ट चाय

सर्दियों में लोग गुड़ की चाय पीना पसंद करते हैं। गुड़ की तासीर गर्म होती है, ये शरीर में गर्माहट बनाए रखता है और सफेद चीनी नुकसानदायक होती है, ऐसे में गुड़ की चाय फायदेमंद मानी जाती है। सिर्फ यही नहीं गुड़ की चाय सर्दी में पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और खांसी-जुकाम से आप बच सकते हैं। गुड़ की चाय काफी स्वादिष्ट लगती है और इसे आप कभी भी पी सकते हैं। लेकिन बनाते समय अक्सर गुड़ की चाय फट जाती है और ऐसे में पूरा मजा किरकिरा हो जाता है। ज्यादातर लोग चाय बनाने के दौरान एक गलती कर देते हैं, जिससे पूरी चाय फट जाती है और फिर इसे फेंकना पड़ता है। चलिए बताते हैं गुड़ की चाय बनाने का परफेक्ट तरीका और क्या गलती है, जो आप दोहरा रहे हैं।

क्यों फटती है चाय

गुड़ गर्म होने के साथ भारी होता है। अगर आप इसे पानी में पहले डाल देतें और फिर ठंडा दूध डालेंगे, तो चाय फौरन फट जाएगी। अगर आप पानी के साथ दूध भी डाल देते हैं और फिर गुड़ डाल रही हैं, तो भी चाय फट जाएगी और इसका स्वाद खराब हो जाएगा। दूध डालने के बाद अदरक डालने पर भी चाय फट जाती है। इसलिए पहले पानी में चीजें डालकर खौलानी चाहिए, फिर हल्का गुनगुना दूध डालना चाहिए। दूध हमेशा आखिर में ही पड़ता है, तभी चाय का स्वाद परफेक्ट मिलता है।

कैसे बनाएं गुड़ की चाय

1- सबसे पहले पैन लीजिए और इसमें पानी हिसाब से चढ़ा दीजिए। अगर दो लोगों के लिए चाय बना रहे हैं, तो ढाई कप पानी चढ़ेगा। अब इसमें चाय पत्ती, इलायची, अदरक डालकर खौलाएं।

2- अलग पैन में दूध हल्का गर्म कर लें और फिर खौलते हुए पानी में थोड़ा सा डाल दें। फिर दोनों को 1 मिनट तक उबलने दें।

3- अब आपको गुड़ क्रश कर लेना है या फिर चाकू से इसे बारीक काट लें। इस गुड़ को खौली हुई चाय में डालकर चलाएं और 1 मिनट बाद गैस बंद कर दें। ऐसे गुड़ चाय में घुल जाएगा और चाय फटेगी भी नहीं।

ट्रिक क्या है- दूध हमेशा हल्का गर्म होना चाहिए और गुड़ चाय खौलने के बाद ही डालें, शुरू में नहीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिना पानी के शकरकंद कैसे उबालें? यहां जानिए 2 आसान तरीके

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।