बिना पानी के कुकर में शकरकंद उबालने के 2 आसान तरीके, मिलेगा चूल्हे जैसा सोंधा स्वाद Unique ways to boil sweet potatoes in cooker without water tricks in hindi, खाना - Hindustan
More

बिना पानी के कुकर में शकरकंद उबालने के 2 आसान तरीके, मिलेगा चूल्हे जैसा सोंधा स्वाद

शकरकंद उबालकर और भूनकर खाई जाती है लेकिन उबली हुई लोग ज्यादा पसंद करते हैं। पानी में उबालने पर अक्सर इसका असल स्वाद गायब होता जाता है। चलिए बताते हैं बिना पानी के शकरकंद कैसे उबालें।

Mon, 19 Jan 2026 08:07 AMDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share
बिना पानी के कुकर में शकरकंद उबालने के 2 आसान तरीके, मिलेगा चूल्हे जैसा सोंधा स्वाद

सर्दियों के मौसम में शकरकंद लोग खूब खाना पसंद करते हैं और ये फायदेमंद भी होती है। इसमें विटामिन A, C, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो पाचन, आंखों की रोशनी, स्किन, हेयर, इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करते हैं और शरीर को स्वस्थ रखते हैं। शकरकंद उबालकर, भूनकर खाई जाती है। उबालने के लिए ज्यादातर लोग कुकर में पानी रखकर उसमें शकरकंद को आसानी से उबाल लेते हैं लेकिन कई बार ऐसे उबालने पर इसका असल स्वाद नहीं मिलता। अगर आप शकरकंद में चूल्हे जैसा सोंधापन वाला स्वाद चाहते हैं, तो इसे कुकर में ही बिना पानी के फटाफट उबाल लें। बिना पानी के आसानी से शकरकंद उबल भी जाएगी और इसके स्वाद पर भी असर नहीं होगा, चलिए आपको तरीके बताते हैं।

बिना पानी के कैसे उबालें

पहला तरीका- सबसे पहले शकरकंद को अच्छे से धोकर कपड़े से पोछकर सुखाएं, जिससे इस पर नमी न रहे। प्रेशर कुकर में भी पानी नहीं डालना है और न ही उसमें पानी लगा होना चाहिए। गैस पर कुकर रखें और अंदर कोई स्टैंड या जाली रख दें। शकरकंद को सीधा कुकर के तले में न रखें, बल्कि जाली पर रखें और 1 चम्मच नमक डाल दें। अब कुकर का ढक्कन लगाएं और सीटी हटा दें। 15-20 मिनट में धीमी आंच पर शकरकंद बिना पानी के उबल जाएगी। कुकर जब खोलेंगे, तब शकरकंद की भीनी-भीनी भूनी हुई महक आएगी।

दूसरा तरीका- शकरकंद को उबालने का दूसरा तरीका भी कुकर से ही जुड़ा हुआ है लेकिन ये थोड़ा अलग है। इसमें पहले आप शकरकंद को धोकर अच्छे से सुखा दें, फिर देसी घी शकरकंद के ऊपर लगाएं। इससे छिलका पतला निकलेगा और आसानी से भी। अब कुकर के तले पर शकरकंद रखें और इसके ऊपर हल्का गीला कपड़ा भी अच्छे से ढकते हुए रखें। गीले कपड़े से शकरकंदी में मॉइश्चर आएगा और आपका कुकर भी काला नहीं पड़ेगा। बस गैस पर चढ़ाकर 1 सीटी लगाएं और फिर 10 मिनट तक लो फ्लेम पर पकने दें। प्रेशर निकलने के बाद कुकर खोलेंगे, तो शकरकंद बिल्कुल उबली हुई मिलेगी और इसमें चूल्हे जैसा सोंधा स्वाद आपको मिलेगा। घी लगाने की वजह से छिलका भी आसानी से निकल जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रसोई के कामों को जल्दी निपटाने के लिए नोट कर लें 10 सिंपल किचन हैक्स

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।