प्रेशर कुकर में एक साथ 3-4 रोटी बनकर होगी तैयार, नोट कर लें स्टेप बाई स्टेप गाइड how to make 3 to 4 tandoori roti together in pressure cooker step by step guide you can follow easily, खाना - Hindustan
More

प्रेशर कुकर में एक साथ 3-4 रोटी बनकर होगी तैयार, नोट कर लें स्टेप बाई स्टेप गाइड

How To Make Tandoori Roti In Pressure Cooker: घर में खानी है तंदूरी रोटी तो प्रेशर कुकर में किस तरह एक साथ तीन से चार तंदूरी रोटी बनाकर तैयार की जा सकती है। नोट कर लें बनाने का बिल्कुल आसान और स्टेप बाई स्टेप तरीका। 

Sun, 11 Jan 2026 09:42 AMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
प्रेशर कुकर में एक साथ 3-4 रोटी बनकर होगी तैयार, नोट कर लें स्टेप बाई स्टेप गाइड

ढाबे और रेस्टोरेंट में मिलने वाली वो तंदूरी रोटी का स्वाद बिल्कुल अलग ही आता है। लेकिन जब इसे घर में बनाने की कोशिश करें तो तवे पर काफी टाइम लग जाता है। ऐसे में अगर गेस्ट आने वाले हैं या फिर घर के कई सदस्यों के लिए तंदूरी रोटी बनाना हो तो मुश्किल लगता है। लेकिन इस काम को आसानी से प्रेशर कुकर में किया जा सकता है। प्रेशर कुकर में एक साथ 3-4 रोटी या फिर अगर प्रेशर कुकर बड़े साइज का है तो कम से कम 5-6 रोटी भी एक साथ बनाकर तैयार की जा सकती है। इससे आप मेहमानों को एक साथ 3 से लेकर 6 तंदूरी रोटी तक एक साथ बनाकर गर्मागर्म परोस सकती हैं। तंदूरी रोटी प्रेशर कुकर में बनाने का तरीका फूड व्लॉगर आशीष वाधवानी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। जिसे देखकर आप भी बस नोट कर लें प्रेशर कुकर में एक साथ ढेर सारी रोटी बनाने का आसान तरीका, स्टेप बाई स्टेप गाइड।

प्रेशर कुकर में तंदूरी रोटी बनाने का स्टेप बाई स्टेप तरीका

  • सबसे पहले तंदूरी रोटी का आटा गूंथकर रख लें।
  • जब रोटी बनानी हो तो एक बड़े साइज का प्रेशर कूकर लें। अगर आपका कुकर छोटा है तो भी चलेगा।
  • बस ध्यान रहे कि प्रेशर कुकर की अच्छा मोटे चादर का हो। आमतौर पर एल्यूमिनियम वाले पुराने प्रेशर कुकर की चादर मोटी होती है। इसमे रोटी ज्यादा अच्छे से सिंकती है।
  • बस प्रेशऱ कुकर को सबसे पहले उल्टा करके गैस पर रख दें। जिससे अंदर की साइड जल्दी से गर्म हो जाए।
  • अब कुकर को सीधा कर लें।
  • रोटी को बेलकर हाथों में लें, दूसरे हाथ में पानी लगाएं और रोटी के एक हिस्से को थपथपाकर गीला कर लें।
  • अब कुकर की दीवार पर रोटी को पानी वाले हिस्से के साइड से चिपका दें। बस आप रोटी को कुकर की साइड पर रखेंगे तो ये चिपक जाएगी।
  • अब जिस साइड रोटी चिपकी है, उसी साइड से प्रेशर कुकर को रखें लेकिन ध्यान रहे कि थोड़ा सा साइड चेंज कर दें। जिससे कि रोटी वाले साइड पर डायरेक्ट गैस की फ्लेम ना लगे।
  • अब इसी तरह प्रेशर कुकर के साइज को देखते हुए रोटियों को बनाएं और पानी लगाकर उसकी सारी दीवारों पर दो से तीन या चार रोटियों को चिपका दें।
  • अब कुकर को पूरा पलटकर बिल्कुल धीमी फ्लेम पर रखकर रोटियों को पकने दें।
  • कुछ ही देर में रोटियां बिल्कुल सिंक जाएंगी और आप इन्हें चिमटे की मदद से बाहर निकाल लें।
  • कई बार रोटियां कुकर पलटने पर गिर जाती हैं, इसलिए घबराएं नहीं कुकर की गर्माहट और आंच का ध्यान रखें। जब रोटियां जल्दी पक जाती है तो गिर जाती है या पानी कम लगे होने पर भी गिर जाती है। तो एक दो बार की प्रैक्टिस के बाद बिल्कुल परफेक्ट तंदूरी रोटी बनकर तैयार हो जाएगी।
  • तो बस बनाएं और मेहमानों को गर्मागर्म तंदूरी रोटी सर्व करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चिकन टिक्का और पनीर टिक्का के मसाले में होता है ये अंतर, शेफ रणवीर बरार ने बताया
ये भी पढ़ें:खाने में स्मोकी फ्लेवर ऐड करने के लिए 6 देसी जुगाड़, आप भी जान लें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।