मल्टीग्रेन आटा गूंथने के बाद हो जाता है गीला! तो पानी डालने से पहले मिलाएं ये 1 चीज, देर तक रहेगा मुलायम How to knead multigrain atta soft mix only one thing before add water into flour, खाना - Hindustan
More

मल्टीग्रेन आटा गूंथने के बाद हो जाता है गीला! तो पानी डालने से पहले मिलाएं ये 1 चीज, देर तक रहेगा मुलायम

मल्टीग्रेन आटे की रोटी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है और यही वजह है कि अब लोग सादे आटे के बजाय ये खाने लगे हैं। लेकिन इसका आटा गूंथने के बाद जल्दी गीला हो जाता है। इसके लिए 1 ट्रिक आजमाकर देखें। 

Wed, 14 Jan 2026 09:52 AMDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share
मल्टीग्रेन आटा गूंथने के बाद हो जाता है गीला! तो पानी डालने से पहले मिलाएं ये 1 चीज, देर तक रहेगा मुलायम

आजकल हर कोई इंसान अपनी सेहत, खान-पान और लाइफ्टाइल को लेकर सतर्क हो चुका है। अब लोग सादी रोटी खाने के बजाय मल्टीग्रेन आटे की बनी रोटी खाना पसंद कर रहे हैं। मल्टीग्रेन आटे में ज्वार, रागी, बाजरा जैसे कई पोषक से भरपूर ग्रेन्स को मिलाया जाता है। मल्टीग्रेन आटे की बनी रोटी का स्वाद थोड़ा कड़वा जरूर होता है लेकिन शरीर, हार्ट, शुगर के मरीज, पेट की कई समस्याओं के लिए ये किसी वरदान से कम नहीं होता। अगर आपके घर भी मल्टीग्रेन आटा आता है, तो इसे गूंथने में थोड़ी मशक्कत करनी पड़ती होगी। ये आटा जल्दी गीला हो जाता है और अगर सही से गूंथ भी लिया जाए, तो रखने के बाद मिनटों में गीला होने लगता है। गीले आटे की रोटी बनाना किसी पहाड़ तोड़ने से कम नहीं होता। अगर आपका मल्टीग्रेन आटा भी गीला हो जाता है, तो एक ट्रिक को नोट कर लें। इस ट्रिक को मैंने खुद आजमाकर देखा है, ये मदद करेगी।

गूंथा हुआ आटा

कैसे गूंथे मल्टीग्रेन आटा?

मल्टीग्रेन आटा गूंथने के लिए आपको सामान्य पानी ही लेना है, ज्यादा गर्म या ठंडा पानी न लें। आटे में पानी डालने से पहले चुटकी भर नमक और आधा चम्मच घी मिला दें। इसके बाद पानी डालकर माड़ना शुरू करें। अब थोड़ा-थोड़ा करके आटा पानी के साथ समेटते हुए सानना शुरू करें। 1 मिनट में ही आटा पूरी तरह से इकट्ठा होकर गोल हो जाएगा। फिर हल्का सा पानी हाथों पर लगाकर इसे चिकना करें। उंगलियों से दबाकर गूंथते हुए इसे अच्छे से माड़ लें, इससे आटा मुलायम हो जाएगा।

गूंथने के बाद क्या करें

मल्टीग्रेन आटा गूंथने के तुरंत बाद इसे ढककर या किसी स्टील के टिफिन में बंद करके फ्रिज में 10 मिनट के लिए रख दें। जब आपको रोटी बनानी हो, तब आटे को बाहर निकालें। इससे आपका आटा सॉफ्ट बना रहेगा और गीला भी नहीं होगा। अब बस लोई बनाकर रोटियां बेल और सेंक लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीले हुए नमकीन-बिस्किट को फेंकने की न करें गलती, इन 2 हैक्स से हो जाएंगे करारे

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।