पैकेट खुलने के बाद सील गए हैं नमकीन-बिस्किट, फिर से क्रिस्पी करने के लिए अपनाएं 2 किचन हैक्स
नमकीन-बिस्किट के पैकेट खुलने के बाद ये अक्सर सील जाते हैं। फिर इन्हें दोबारा कुरकुरा करना काफी मुश्किल होता है। चलिए बताते हैं सीले हुए नमकीन-बिस्किट को फिर से क्रिस्पी कैसे करें।

नमकीन-बिस्किट ज्यादातर हर घर में खाया जाता है और बच्चों से बूढ़ों तक सभी ये खाते हैं। लेकिन पैकेट खुलने के बाद नमकीन-बिस्किट को अगर सही से किसी बंद डिब्बे में न रखा जाए, तो ये सील जाते हैं और कुरकुरापन खत्म हो जाता है। नमकीन-बिस्किट का क्रिस्पी ना होना खाने में बिल्कुल मजा नहीं देता है और फिर लोग इसे फेंकना ही बेस्ट ऑप्शन समझते हैं। अगर आपके घर में पैकेट खुलने के बाद नमकीन-बिस्किट सील जाते हैं या फिर नमी के कारण ऐसा होता है, तो कुछ तरीकों से आप इन्हें वापिस क्रिस्पी-करारा कर सकते हैं। फिर इन्हें फेंकने की नौबत नहीं आएगी।
पहला तरीका- नमकीन-बिस्किट सील गए हैं, तो उन्हें एक कांच या फायबर बाउल में अलग-अलग रखें। फिर 50 सेकेंड के लिए इन्हें माइक्रोवेव में रखकर चलाएं। 50 सेकेंड बाद चेक करें, बिस्किल कुरकुरे लग रहे हैं या नहीं, अगर ना हो तो फिर से 50 सेकेंड के लिए माइक्रोवेव चला दें।
दूसरा तरीका- कढ़ाही या तवे पर बिस्किट-नमकीन को रखकर गैस जला दें। कड़ाही में आपको ढक्कन से कवर करना होगा और बीच-बीच में पलटना भी है। तवे पर कर रहे हैं, तो पलटते हुए 1 मिनट तक हल्की आंच पर गर्म करें। तवे और कढ़ाही की गर्मी से बिस्किट-नमकीन वापिस से क्रिस्पी हो जाएंगे।
स्टोर करने का तरीका
- बिस्किट-नमकीन का पैकेट जब भी खोले, उसे एयरटाइट कंटेनर में बंद करके रखें।
- अगर बंद कंटेनर नहीं है, तो किसी पन्नी में बांधकर रखें या फिर टाइट गेटिस लगा दें।
- हमेशा प्लास्टिक के डिब्बे की जगह कांच के कंटेनर का यूज करें। इनमें ये जल्दी सीलेंगे नहीं।
- कभी भी एक साथ कई बिस्किट या नमकीन न रखें। सभी प्रोडक्ट्स का अपना अलग नमी वाला लेबल होता है, जो बिगड़ सकता है।
- अगर किसी जगह पर सीलन या नमी है, तो वहां पर इन्हें न रखें। ऐसे में बिस्किट-नमकीन जल्दी सील जाते हैं और खराब हो जाते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन