बाजार में धड़ल्ले से बिक रहा है प्लास्टिक वाला मिलावटी चावल, ऐसे करें असली-नकली की पहचान How To identify Fake plastic Rice asli or nakli chawal ki pehchan kaise karen, खाना - Hindustan
More

बाजार में धड़ल्ले से बिक रहा है प्लास्टिक वाला मिलावटी चावल, ऐसे करें असली-नकली की पहचान

आजकल हर खाने की चीज में मिलावट हो रही है और ऐसे में चावल भी नहीं बचा है। मार्केट में नकली प्लास्टिक के चावल धड़ल्ले से बिक रहे हैं। अगर आप नकली चावल खाने से बचना चाहते हैं, तो पहचानने का सही तरीका जान लें।

Wed, 21 Jan 2026 01:20 PMDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share
बाजार में धड़ल्ले से बिक रहा है प्लास्टिक वाला मिलावटी चावल, ऐसे करें असली-नकली की पहचान

आजकल हर खाने के सामान में मिलावट होने लगी है और चीजें नकली बनने लगी है। महंगे दामों में लोगों को नकली चीजें बेचना आजकल नया बिजनेस बन चुका है। नकली और मिलावटी चीजें खाकर हम सेहत को कोई फायदा नहीं बल्कि कई गंभीर बीमारियों की ओर धकेल रहे हैं। चावल हम सभी के घरों में बनता है और लोग खाना पसंद करते हैं लेकिन अगर आपको पता चले कि आप असली नहीं बल्कि प्लास्टिक वाले चावल खा रहे हैं, तो क्या आप खाएंगे? जी हां, चावल भी अब नकली आने लगे हैं और सफेद दिखने वाले चावल प्लास्टिक कोटेड के हो सकते हैं। आप नकली चावलों को खाने से बच सकते हैं, अगर इन्हें पहचानने का तरीका जान लेंगे। चलिए बताते हैं नकली चावल की पहचान कैसे करें।

असली-नकली चावल की पहचान कैसे करें?

चावल असली है या नकली इसे पहचानने के लिए आपको कही जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बस घर पर ही कुछ तरीकों से आप इसका पता लगा सकते हैं। चलिए बताते हैं पहचान करने के कुछ सरल तरीके-

1- पानी वाला तरीका

चावल धोने के लिए पानी वाले कटोरे में रखें। अगर चावल तैरते हुए ऊपर आ जाता है, तो वो नकली हो सकता है। असली चावल हमेशा सतह पर बैठ जाएगा, कभी भी तैरेगा नहीं। प्लास्टिक हल्की होती है और वो तैरती है।

2- जलाकर देखें

प्लास्टिक जलने पर अजीब से महक आती है और आपको भी चावल जलाकर देखना है। चावल जलाने पर अगर अजीब सी गंध आती है, तो वो नकली हो सकता है। इसे आप गैस की आंच में जलाकर देख सकते हैं।

3- पकाकर रखें

चावल को पकाकर 4-5 दिन के लिए बाहर रख दें, अगर वो वैसा ही बना हुआ है, तो नकली है। असली चावल में 2-3 दिन में ही फंगस लगने लगेगा और वो खराब हो जाएगा। उससे अजीब सी बदबू आने लगेगी।

4- चूना वाला पानी

चूना पानी में घोलकर रखें और उसमें चावल डुबोएं। अगर चावल का रंग बदल जाता है, तो वो नकली चावल है। असली चावल का रंग चूने के साथ कभी नहीं बदलेगा।

5- गर्म तेल वाला तरीका

कढ़ाही के गर्म तेल में मुट्ठी भर चावल डाल दीजिए। अगर चावल तेल की गर्माहट से चिपक जाता है, तो वो प्लास्टिक का चावल है। असली चावल कभी भी गर्माहट पाकर चिपकेगा नहीं बल्कि अलग-अलग बना रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिना फटे बनेगी गुड़ की स्वादिष्ट चाय, जान लीजिए पानी में कब क्या डालें!

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।