पिज्जा, मोमोज जैसे बाहर के फूड्स को गैस पर दोबारा गर्म करने की आसान ट्रिक
Trick to reheat momos, pizza, samosa without oven or air fryer: ओवन या एयर फ्रायर के बगैर गैस पर पिज्जा की स्लाइस, समोसा, कचौड़ी या फिर मोमोज को दोबारा गर्म करना है तो इन आसान सी ट्रिक को फॉलो करें। टेस्ट और टेक्सचर दोनों बना रहेगा।

काफी सारे घरों में ओवन या फिर एयर फ्रायर नहीं होता। सारे कुकिंग से जुड़े काम वो गैस पर ही करते हैं। लेकिन जब किसी फूड जैसे पिज्जा या फिर मोमोज या समोसा को कभी दोबारा से गर्म करने की जरूरत पड़ती है तो ओवन याद आता है। ज्यादातर लोग ओवन का इस्तेमाल रीहीट के लिए करते हैं। लेकिन आप चाहे तो बगैर ओवन या एयर फ्रायर के गैस पर ही आसानी से किसी भी फूड को दोबारा से गर्म करते सकते हैं और उसके स्वाद और टेक्सचर में कोई फर्क देखने को नहीं मिलेगा।
पिज्जा की स्लाइस कैसे गर्म होगी
पिज्जा के दो स्लाइस बच गए और आप उसे अगले दिन खाना चाहते हैं। लेकिन इसे तवे पर गर्म करने से नीचे से जल जाता है और चीज भी पूरी तरह से मेल्ट नहीं होती। तो चीज को गैस पर गर्म करने का बहुत ही आसान तरीका जान लें। गैस पर तवे को रखें और गर्म करें। इस पिज्जा की स्लाइस रखकर बगल में एक बर्फ का टुकड़ा डाल दें। अब इसे किसी ढक्कन की मदद से ढंक दें। ऐसा करने से पिज्जा क्रिस्पी बनेगा लेकिन जलेगा नहीं और चीज भी पूरी तरह से मेल्ट हो जाएगी।
मोमोज को गैस पर गर्म करने का तरीका
मोमोज खाने का मजा को गर्मागर्म डायरेक्ट मोमोज के स्टॉल पर ही आता है। लेकिन आपने अगर घर में मोमोज खरीदकर लाएं हैं और वो ठंडे हो गए हैं तो मोमोज गर्म करने का ये आसान सा हैक जरूर जान लें। मोमोज को दोबारा से स्टीम देना घर में मुश्किल है। तो इसे दोबारा से गर्म करने के लिए आप पैन में बर्फ वाली ट्रिक को अप्लाई करें। इसके लिए पैन को गर्म करें और उसमे मोमोज रखने के साथ बर्फ के दो टुकड़े डाल दें और ढंक दें। ऐसा करने से मोमोज तली में लगेंगे नहीं और आसानी से अंदर तक गर्म हो जाएंगे।
समोसा, कचौड़ी जैसे फ्राईड फूड को रीहीट करने की ट्रिक
समोसा या कचौड़ी जैसे फूड्स अगर ठंडे हो गए तो उनकी क्रिस्पीनेस चली जाती है। इसे बनाए रखने के लिए समोसा या कचौड़ी को दोबारा से तलना सही सॉल्यूशन नही है क्योंकि ऐसा करने से कचौड़ी और समोसे में तेल भर जाता है। बिना ओवन या एयर फ्रायर के समोसा-कचौड़ी को गर्म करना है तो बस इन समोसा या कचौड़ी को एल्यूमिनियम फॉइल में लपेटें और मोटे तले के कड़ाही या पैन में रखकर ढंक दें। एव्यूमिनयम फॉइल समोसे या कचौड़ी को अंदर तक गर्म करें और क्रिस्पी भी बनाएंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन