1/9तड़का भारतीय खाने की जान है। ये खाने में खुशबू और अलग ही फ्लेवर ले कर आता है, जिससे किसी भी डिश का स्वाद बढ़ जाता है। खैर, तड़का अलग-अलग तरह से तैयार होता है, जिसमें हींग का तड़का भी शामिल है। हींग की खुशबू काफी स्ट्रांग होती है और ये पाचन में भी मदद करती है। इसलिए कई घरों में हर डिश में जरा सी हींग का तड़का जरूर लगाया जाता है। अब कुछ दाल-सब्जियों का स्वाद तो हींग डालने से जरूर बढ़ जाता है लेकिन कुछ ऐसी भी डिशेज हैं, जिनमें हींग नहीं डालनी चाहिए। हींग का तड़का लगाने से इन डिशेज का स्वाद बिगड़ भी सकता है। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी हैं।

पनीर बटर मसाला, शाही मसाला, मलाई कोफ्ता, मेथी मटर मलाई जैसी क्रीम बेस्ड रिच ग्रेवी में हींग का तड़का अवॉइड करना चाहिए। इन डिशेज का स्वाद हल्का क्रीमी और हल्का होता है, जिसमें हींग की स्ट्रांग स्मेल से फ्लेवर बिगड़ सकता है।

जितनी भी मीठी डिशेज हैं जैसे हलवा, खीर या मीठे चावल; इनमें भी हींग का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। हींग की स्मेल और टेस्ट इनके स्वाद को खराब कर सकती है। मीठी डिशेज में खुशबू और फ्लेवर के लिए इलायची और केसर का इस्तेमाल किया जाता है।

दाल मखनी बहुत ही क्रीमी होती है और इसका स्वाद भी हल्का सा मीठापन लिए होता है। ऐसे में अगर आप घर पर ही दाल मखनी बना रही हैं, तो उसमें हींग का तड़का बिल्कुल भी ना लगाएं। ऐसा करने से दाल की मिठास और जायका दोनों बिगड़ सकते हैं।

करौंदे की सब्जी में कभी भी हींग का तड़का नहीं लगाया जाता है। दरअसल करौंदे का स्वाद पहले से ही काफी टैंगी और स्ट्रांग होता है। इसमें हींग का तड़का लगाने से अजीब सा तीखापन आ सकता है, जो पूरा स्वाद खराब कर देता है।

रात के चावल बचने पर अगर आप भी फ्राइड राइस बना लेती हैं, तो इसमें हींग का तड़का बिल्कुल ना लगाएं। ये एक इंडो चाइनीज डिश है, जिसमें लहसुन, सोया सॉस और सब्जियों का फ्लेवर रहता है। हींग इसका स्वाद बिगाड़ सकती है।

कुछ सूखी सब्जियों में भी हींग का तड़का अवॉइड किया जाता है। जैसे भिंडी की सब्जी, आलू गोभी, पत्ता गोभी और आलू फ्राई। हींग का तेज फ्लेवर इन सब्जियों के नेचुरल स्वाद को खराब कर सकता है। इसलिए हींग पूरी तरह अवॉइड करें या बहुत ही कम डालें।

अगर आप घर पर ही साउथ इंडियन डिशेज जैसे सांभर, नारियल की चटनी या मसाला डोसा बना रही हैं, तो उनमें भी हींग ना डालें। इन डिशेज में पारंपरिक रूप से हींग नहीं डाली जाती है। खुशबू और फ्लेवर के लिए कड़ी पत्ता, राई और नारियल जैसी सामग्रियों का इस्तेमाल किया जाता है।

वाइट सॉस पास्ता, क्रीमी मशरूम सूप जैसी कॉन्टिनेंटल डिशेज में हींग का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। इन डिशेज में बटर, चीज और हर्ब्स से स्वाद आता है। हींग डालने से पूरा फ्लेवर और खुशबू खराब हो सकती है।
