बासी सब्जियों से बने पराठे हैं फेमस शेफ विकास खन्ना की पसंद, बनाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स
Parathas From Leftover Sabji : फेमस शेफ विकास खन्ना बताते हैं कि उनका पसंदीदा खाना यही बासी सब्जी से बने पराठे हैं। शेफ विकास की यह पसंद बताती है कि असली जायका चीजों को बर्बाद करने में नहीं, बल्कि उन्हें एक नया और लजीज रूप देने में है।

भारतीय रसोई में आए दिन खाने को लेकर माएं कई तरह के एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। जो बड़े होकर मां के हाथों के स्वाद की याद दिलाते रहते हैं। ऐसा ही एक एक्सपेरिमेंट रसोई में बनने वाले पराठों के साथ अकसर किया जाता है। कई बार सुबह के नाश्ते में जिस पराठे को बच्चे बड़े चाव से खा रहे होते हैं, वो उसी रात की बची हुई सब्जी से बने हुए होते हैं, जिसे देखकर वो नाक-मुंह बना रहे होते हैं। जी हां, फेमस शेफ विकास खन्ना बताते हैं कि उनका पसंदीदा खाना यही बासी सब्जी से बने पराठे हैं। शेफ विकास की यह पसंद बताती है कि असली जायका चीजों को बर्बाद करने में नहीं, बल्कि उन्हें एक नया और लजीज रूप देने में है। उनका ये वीडियो पूजा नायक नाम की एक कंटेंट क्रिएटर ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।
बची हुई सब्जियों से पराठा बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
आटा तैयार करें- बची सब्जी का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा डालकर उसे अच्छी तरह गूंथकर 10 मिनट रेस्ट करने के लिए अलग रख दें। अब रात की बची हुई आलू-मेथी की सब्जी को अच्छी तरह मैश कर लें।
मसालों का तड़का- यूं तो सब्जी में पहले से मसाले मिले हुए होते हैं, लेकिन पराठे को और चटपटा बनाने के लिए आप इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, थोड़ा सा अमचूर पाउडर और चुटकी भर अजवाइन मिलाएं।
पराठे की स्टाफिंग- अब आटे की लोई तोड़कर उसे हल्का बेलते हुए उसके भीतर थोड़ी सी सब्जी की स्टाफिंग करें। ऐसा करने के बाद लोई का मुंह बंद करके सूखा आटा लगाने के बाद लोई का पराठा बेल लें।
सिकाई- पराठे को गरम तवे पर देसी घी लगाकर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेकें। आपका टेस्टी बची हुई आलू मेथी का पराठा बनकर तैयार है। आप इसी तरह किसी भी बची हुई सब्जी का पराठा बनाकर तैयार कर सकते हैं।
पराठे का स्वाद बढ़ाएंगे ये टिप्स
शेफ विकास अक्सर साधारण खाने के साथ सही 'पेयरिंग' पर जोर देते हैं। इस पराठे को दही या आम के अचार के साथ परोसने पर इसका स्वाद और ज्यादा बढ़ जाएगा।
-गरमा-गरम पराठे पर सफेद मक्खन का एक टुकड़ा भी पराठे के स्वाद को दोगुना कर देता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन