अनानास काटना नहीं बनेगा सिरदर्द बस अपनाएं शेफ नेहा की ये जादुई ट्रिक chef neha deepak shah shared easy kitchen tricks to cut pineapple cutting hacks at home in just few minutes, खाना - Hindustan
More

अनानास काटना नहीं बनेगा सिरदर्द बस अपनाएं शेफ नेहा की ये जादुई ट्रिक

Easiest way to cut pineapple : शेफ नेहा दीप प्रकाश ने अनानास काटने की मुश्किल को एक ऐसे जादुई खेल में बदल दिया है, जिसे घर के छोटे बच्चे भी बिना किसी डर के मजे-मजे में कर सकेंगे। तो आइए जानते हैं कैसे घर बैठे बिना किसी झंझट के मिनटों में काट सकते हैं अनानास।

Fri, 30 Jan 2026 04:47 PMManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share
अनानास काटना नहीं बनेगा सिरदर्द बस अपनाएं शेफ नेहा की ये जादुई ट्रिक

Pineapple Cutting Hacks : अनानास की मिठास ना सिर्फ मुंह का जायका दुरुस्त करती है बल्कि सेहत को भी कई गजब के फायदे देती है। लेकिन ज्यादातर लोग इसे काटने की मशक्कत से बचने के लिए सिर्फ घर खरीदकर लाने से बचते रहते हैं। अगर ऐसे लोगों की लिस्ट में आपका नाम भी शामिल है तो शेफ नेहा दीप प्रकाश ने आपकी इस मुश्किल को एक ऐसे जादुई खेल में बदल दिया है, जिसे घर के छोटे बच्चे भी बिना किसी डर के मजे-मजे में कर सकेंगे। शेफ नेहा ने अपने इस वीडियो में बताया कि अनानास को खाने के लिए इसे छीलने की कोई जरूरत ही नहीं है। तो आइए जानते हैं कैसे घर बैठे बिना किसी झंझट के मिनटों में काट सकते हैं अनानास।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कचरा समझकर फेंक देते हैं नींबू के छिलके, ये 7 फायदे जानकर दंग रह जाएंगे आप!

अनानास काटने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

क्राउन काटें- अनानास को काटते समय सबसे पहले उसके ऊपरी हिस्से (हरे पत्तों वाला हिस्सा) को चाकू से काटकर अलग करें। इसके बाद अनानास को बीच से सीधा आधा काट लें। ऐसा करने से आपको फल के अंदरूनी हिस्से का सही अंदाजा मिलेगा।

अनानास की नेचुरल रेखाओं को फॉलो करें- अनानास के छिलके को ध्यान से देखने पर आप पाएंगे कि उस पर कुदरती तौर पर डायमंड शेप की लाइन्स बनी होती हैं। इन नेचुरल लाइन्स के बीच के गैप पर चाकू को गहराई तक चलाते जाएं।

कटकर हो जाएगा तैयार- आप जैसे ही अनानास को इन रेखाओं के अनुसार चाकू से काटेंगे, अनानास के छोटे-छोटे त्रिकोणीय टुकड़े अपने आप अलग होने लगेंगे। इसके बाद आप अनानास के एक टुकड़े को पकड़कर बाहर निकाल लें। आपका अनानास खाने के लिए तैयार है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।