नमकीन जवे आपस में नहीं चिपकेंगे, नोट कर लें खिले-खिले बनाने की सीक्रेट ट्रिक! Cooking Tips to Make Perfect Non Sticky Delicious Vermicelli at home Namkeen Jave, खाना - Hindustan
More

नमकीन जवे आपस में नहीं चिपकेंगे, नोट कर लें खिले-खिले बनाने की सीक्रेट ट्रिक!

Non Sticky Namkeen Jave Tips:  नमकीन जवे अक्सर आपस में चिपक जाते हैं, खासकर ठंडे होने के बाद। लेकिन इस ट्रिक से जवे बनाएंगी तो हमेशा खिले-खिले और परफेक्ट बनेंगे। आइए जानते हैं।

Thu, 23 April 2026 08:17 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
नमकीन जवे आपस में नहीं चिपकेंगे, नोट कर लें खिले-खिले बनाने की सीक्रेट ट्रिक!

सुबह के नाश्ते में या शाम को कुछ हल्का-फुल्का खाने का मन हो, तो नमकीन जवे एक परफेक्ट ऑप्शन हैं। इन्हें नमकीन सेंवई भी कहा जाता है। ये खाने में बहुत टेस्टी होते हैं और सब्जियां डालकर आप इन्हें और भी पौष्टिक बना सकती हैं। बच्चे अक्सर नूडल्स खाने की जिद करते हैं, तो उनकी जगह ये एक हेल्दी ऑप्शन है। नमकीन जवे की रेसिपी तो आपने खूब देखी होगीं, आपका खुद का अपना तरीका होगा। लेकिन इन्हें बनाते हुए एक प्रॉब्लम बड़ी आम है, जिसका सॉल्यूशन कोई नहीं बताता। आपने नोटिस किया होगा कि जवे अक्सर आपस में चिपक जाते हैं। खासतौर से हल्के ठंडे होने के बाद तो ये चिपककर इक्कठे से हो जाते हैं जो खाने में बिल्कुल भी अच्छे नहीं लगते। परफेक्ट नमकीन जवे तो वो हैं, जो एकदम खिले-खिले बनें और आपस में बिल्कुल ना चिपकें। तो चलिए जानते हैं इन्हें खिले-खिले बनाने का सीक्रेट।

सबसे पहले घी में भून लें जवे

जल्दीबाजी में अगर आप बिना भूने नमकीन जवे बना लेती हैं, तो यही सबसे बड़ी गलती है। इसी वजह से वो आपस में चिपक जाते हैं और खाने में भी उतने टेस्टी नहीं लगते। इसलिए जब भी जवे बना रही हैं, पहले एक कढ़ाही में थोड़ा सा देसी घी डालें और उसमें इन्हें भून लें। आपको जवे तब तक भूनने हैं, जबतक इनका रंग हल्का ब्राउन ना हो जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दही में ये 1 चीज मिलाकर लस्सी बनाते हैं हलवाई! तभी आता है गाढ़ा-मलाईदार स्वाद

मैक्रोनी-पास्ता की तरह पहले उबालें लें

ज्यादातर लोग सब्जी की तरह जवे बनाते हैं। पहले मसाले डालकर भून लेते हैं, फिर इनमें पानी डालकर पकने छोड़ देते हैं। इससे जवे बिल्कुल चिपचिपे से बनते हैं, जो हल्का सा ठंडा होते ही चिपक जाते हैं। एकदम खिले-खिले जवे बनाने हैं, तो घी भूनने के बाद इनमें थोड़ा सा पानी डालें और अच्छी तरह उबलने दें। जैसे मैक्रोनी-पास्ता बनाने से पहले आप इन्हें उबालती हैं, वैसे ही जवे भी उबाल लें। एक उबाल आने पर गैस बंद करें और इनका पानी छानकर अलग कर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गर्मियों में काला पड़ जाता है आटा? ये 1 चीज डालकर गूंथें, सॉफ्ट बनेगी रोटी!

अपनी मनपसंद सब्जियां और मसाले डालकर करें तैयार

अब आप जैसे भी नॉर्मली नमकीन जवे बनाती हैं, वैसे बना सकती हैं। एक कढ़ाही में सरसों का तेल गर्म करें, उसमें जीरा चटका लें फिर कटी हुई प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च और अपनी मनपसंद सब्जियों को भून लें। लगभग 1 मिनट भूनने के बाद इसमें नमक, लाल मिर्च, हल्दी पाउडर जैसे बेसिक मसाले एड करें और फिर अच्छे से मिक्स कर लें।

ज्यादा देर नहीं पकाने हैं जवे

अब मसाले भूनने के बाद इनमें उबले हुए जवे एड करें। यहां आपको एक बात का ध्यान रखना है कि जवे ज्यादा देर तक नहीं पकाने हैं। ये पहले से ही लगभग कुक हैं, तो इन्हें 1 मिनट के लिए अच्छे से मिक्स कर के पकने देना काफी रहेगा। इस दौरान गैस की फ्लेम धीमी ही रखें। बस ये सिंपल सी टिप्स फॉलो करेंगी तो नमकीन जवे एकदम खिले-खिले और टेस्टी बनकर तैयार होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:90% लोग गलत तरीके से बनाते हैं चाय, तभी होती है गैस-एसिडिटी! सीखें सही तरीका

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।