ढेर सारी पूड़ी बनाना हुआ आसान! 12-15 पूड़ी एक साथ बनाने का ये हैक करें ट्राई
Cooking Hack: घर में मेहमान आ गए हों या फिर त्योहार का दिन हो ढेर सारी पूड़ी बेलना बड़ा मुश्किल लगता है। ऐसे में किसी ना किसी की हेल्प याद आती है। लेकिन इस आसान हैक से आप एक बार में ढेर सारी पूड़ियां एक साथ बेल पाएंगी और झटपट तलकर स

किचन के कामों को सरल तरीके से करने के साथ ही फटाफट करना एक आर्ट है। जिसे हर रसोई में काम करने वाली महिलाओं को जरूर पता होना चाहिए। जैसे बिना बेलन के एक साथ ढेर सारी पूड़ियों को बेलने का हैक, जिसे जानने के बाद आपके लिए कभी भी पूड़ी बेलना मुसीबत नहीं रह जाएगा। घर में मेहमान आ रहे या फिर त्योहार का टाइम है। हर स्पेशल मौके पर पूड़ी बनानी पड़ती है। लेकिन ढेर सारी पूड़ी बेलना मुश्किल लगता है तो इस आसान से हैक को जरूर ट्राई कर लें। इस हैक से बिना बेलन को हाथ लगाए आप एक बार में 12 से लेकर 15 पूड़ियों को बड़े ही आसानी से बना पाएंगी और आपको किसी की हेल्प की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
जान लें एक बार में ढेर सारी पूड़ी बेलने का ये आसान सा हैक
पूड़ी बेलने के लिए या तो आपको किसी की मदद की जरूरत पड़ती है या फिर गैस पर तेल वाली कढ़ाई को चढ़ाकर पूड़ी बेलती हैं और तेल जलने लगता है। इन दोनों समस्या से अब छुटकारा मिल जाएगा। बस सीख लें ढेर सारी पूड़ियों को एक साथ बेलने का ये हैक। इंस्टाग्राम पर प्रीती की रसोई ने इस हैक को शेयर किया है।
- सबसे पहले आटे की लोई बनाकर तैयार कर लें।
- अब पत्थर के चकले के आकार के हिसाब से तीन से चार लोई उस पर रखें। ध्यान रहे कि हर लोई के बीच में स्पेस रहे। जिससे कि बेलने पर ये एक दूसरे के ऊपर ना चढ़ जाएं।
- अब ट्रांसपैरेट पॉलिथिन की चौकोर शीट काट लें, जिससे कि ये बेलन पूरी तरह से ढंक जाए। लोई के ऊपर पॉलीथिन की एक शीट रखें।
- अब वापस से दोबारा चकले पर रखी लोईयों के ऊपर ही दूसरी लोई को भी रखें। बीच में पॉलीथिन की शीट की लेयर बनाएं।
- इसी तरह से आप एक बार फिर से पॉलीथिन की शीट रखें और फिर से लोई के ऊपर लोई को रख दें। इस तरह से आप एक बार और इस प्रोसेस को फॉलो कर लें। तीन से चार लेयर में पॉलीथिन के बीच में लोईयां रखने से करीब 12 से लेकर 15 पूड़ियां आसानी से बनकर तैयार हो जाएंगी।
- ध्यान रहे कि सबसे ऊपर भी पॉलीथिन शीट की लेयर लगी रहे। जिससे कि आटे की लोई आपस में ना चिपके।
- अब किसी बड़ी थाली या परात को हाथ में रखी हुईं लोईयों के ऊपर तेजी से दबाएं। ऐसा करने से सारी लोई एक साथ चपटी हो जाएं और पूड़ियां बनकर रेडी हो जाएंगी।
- अब अब धीरे से एक -एक लेयर की पॉलीथिन शीट हटाएं और पूड़ियों को किसी प्लेट में ट्रांसफर कर लें।
- एक बार में आप ज्यादा से ज्यादा पूड़ी फटाफट मिनटों में बेलकर रेडी कर लेंगी और किसी की मदद की जरूरत भी नहीं होगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन