रेस्त्रां जैसे खिले-खिले जीरा राइस बनाने के लिए शेफ प्रतीक ने शेयर किए किचन टिप्स, चिपचिपा बना देंगी ये गलतियां chef prateek shares hacks for making restaurant style jeera rice recipe tells about mistakes which makes rice sticky, खाना - Hindustan
More

रेस्त्रां जैसे खिले-खिले जीरा राइस बनाने के लिए शेफ प्रतीक ने शेयर किए किचन टिप्स, चिपचिपा बना देंगी ये गलतियां

Hacks for Restaurant-Style Jeera Rice : अगर आप भी घर पर रेस्त्रां जैसे परफेक्ट जीरा राइस बनाकर खाना चाहते हैं तो शेफ प्रतीक ने कुछ ईजी किचन टिप्स शेयर किए हैं। आइए जानते हैं शेफ प्रतीक के कुकर में जीरा राइस बनाने के क्या है मजेदार किचन टिप्स।

Fri, 30 Jan 2026 10:28 PMManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share
रेस्त्रां जैसे खिले-खिले जीरा राइस बनाने के लिए शेफ प्रतीक ने शेयर किए किचन टिप्स, चिपचिपा बना देंगी ये गलतियां

Hacks for Restaurant-Style Jeera Rice : अकसर कई लोग शिकायत करते हैं कि कुकर में चावल पकाते समय या तो वो गीले होकर चिपचिपे हो जाते हैं या फिर पानी कम होने की वजह से जल जाते हैं। अगर आप भी घर पर रेस्त्रां जैसे परफेक्ट जीरा राइस बनाकर खाना चाहते हैं तो शेफ प्रतीक ने कुछ ईजी किचन टिप्स शेयर किए हैं। आइए जानते हैं शेफ प्रतीक के कुकर में जीरा राइस बनाने के क्या है मजेदार किचन टिप्स।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बासी सब्जियों के पराठे हैं शेफ विकास खन्ना की पसंद, बनाने के लिए फॉलो करें टिप्स

चावल पकाने से पहले धो लें

शेफ प्रतीक कहते हैं कि चावल बनाने की शुरुआत सबसे पहले उनकी धुलाई से होती है। चावल को कम से कम 2 से 3 बार अच्छी तरह पानी से धो लें। ऐसा करने से चावलों पर जमा अतिरिक्त स्टार्च निकल जाता है और चावल आपस में चिपककर गीले नहीं होते हैं।

चावल कितनी देर भिगोकर रखें

चावल धोने के बाद उन्हें सीधा कुकर में न डालें। चावल को पकाने से पहले कम से कम 15 मिनट के लिए पानी में भिगोकर छोड़ दें। चावल भिगोने से चावल के दाने पानी सोख लेते हैं और पकते समय अपनी पूरी लंबाई तक बढ़ पाते हैं।

घी और जीरा का लगाएं लड़का

​रेस्त्रां वाले चावल का स्वाद पाने के लिए तेल की जगह चावल पकाने के लिए देसी घी का इस्तेमाल करें। कुकर में घी गर्म करके उसमें जीरा और एक चुटकी नमक डालें। घी न सिर्फ चावल को स्वादिष्ट बनाता है, बल्कि यह चावल के दानों के चारों ओर एक चिकनी परत बना देता है, जिससे वे आपस में चिपकते नहीं हैं।

पानी की मात्रा का रखें ख्याल

शेफ प्रतीक कहते हैं कि चावल गीले या चिपचिपे अकसर इसलिए बनते हैं क्योंकि लोगों को इसे पकाने के लिए पानी के सही अनुपात का पता नहीं होता है। शेफ प्रतीक खिले-खिले चावल पकाने का एक सरल नियम बताते हुए कहते हैं कि कुकर में चावल डालने के बाद पानी का स्तर इतना होना चाहिए कि चावल बस उसमें डूब जाएं। आसान शब्दों में समझें तो चावल और पानी का स्तर एक समान होना चाहिए। बहुत ज्यादा पानी डालने से चावल चिपचिपे हो जाते हैं, जबकि कम पानी उन्हें सख्त बना देता है।

तेज आंच पर लगाएं दो सीटियां

कुकर में चावल डालने के बाद उसका ढक्कन बंद करके तेज आंच पर 2 सीटी लगाएं। जैसे ही दो सीटियां आ जाएं, गैस तुरंत बंद करके कुकर का प्रेशर अपने आप निकलने दें। भाप निकलने के बाद जब आप कुकर को खोलकर देखेंगे तो चावल खिले-खिले बनकर तैयार हो जाएंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।