कितना भी पतला दूध आता हो, उबालते हुए ये 1 चीज मिला दें, रोटी से भी मोटी मलाई आएगी! Add This Secret Ingredient While Boiling Milk to Get Thick Malai, खाना - Hindustan
More

कितना भी पतला दूध आता हो, उबालते हुए ये 1 चीज मिला दें, रोटी से भी मोटी मलाई आएगी!

Tips To get Thick Malai: कई महिलाएं शिकायत करती हैं कि उनके घर काफी पतला दूध आता है, जिससे मलाई निकालना बहुत मुश्किल होता है। इसके लिए दूध उबालते हुए बस आपको एक सीक्रेट चीज इसमें मिलानी है।

Tue, 23 Dec 2025 03:17 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
कितना भी पतला दूध आता हो, उबालते हुए ये 1 चीज मिला दें, रोटी से भी मोटी मलाई आएगी!

दूध सभी के घर में आता है। अक्सर गृहणियां इसी दूध से दही, पनीर, और यहां तक कि घर का शुद्ध देसी घी भी बना लेती हैं। घी बनाने के लिए दूध की मलाई इकट्ठा की जाती है। लेकिन कई महिलाएं ये शिकायत करती हैं कि उनके घर काफी पतला दूध आता है, जिससे मलाई निकालना बहुत मुश्किल होता है। मलाई इतनी कम आती है कि उससे घी निकालना तो दूर की बात लगती है। अगर आपके साथ भी यही समस्या है, तो चलिए आज आपको एक कमाल की ट्रिक बताते हैं। दूध उबालते हुए बस आपको कुछ बातों का ध्यान रखना है और एक सीक्रेट चीज इसमें मिलानी है। ऐसा करेंगी तो एकदम रोटी जितनी मोटी मलाई निकलकर आएगी, जिससे 3 दिन की मलाई में ही खूब सारा देसी घी बन जाएगा। तो चलिए ये कमाल की ट्रिक जानते हैं।

बर्तन के किनारे पर लगा दें देसी घी

सबसे पहला काम आपको ये करना है कि जिस भी बर्तन में दूध उबाल रही हैं, उसके किनारों पर हल्का सा देसी घी लगा दीजिए। इससे ये फायदा होगा कि दूध एकदम से उबलकर ऊपर नहीं आएगा और पकने से मलाई भी अच्छी जमेगी।

मिला दें थोड़े से चावल के दाने

जी हां, दूध में मोटी मलाई लाने के लिए यही सीक्रेट इंग्रीडिएंट है। आपको बस थोड़े से कच्चे चावल के दाने लेने हैं और दूध में डाल देने हैं। बहुत ज्यादा चावल ना लें, बस दूध गर्म करते वक्त हल्के से दाने इसमें मिला दें। एक बार ऐसा कर के जरूर ट्राई करें, आप खुद हैरान हो जाएंगी कि कैसे महज एक ट्रिक से मलाई इतनी ज्यादा आने लगी है।

दूध उबलने पर फ्लेम धीमी कर दें

एक चीज आपको और ध्यान रखनी है कि आपका दूध उबलकर बिल्कुल भी बाहर ना आए। जैसे ही दूध में उबाल आने लगे, तो गैस की फ्लेम को बिल्कुल धीमा कर लें। अब आप गैस बंद कर सकती हैं या इसे अपने हिसाब से थोड़ी देर और पका सकती हैं।

थोड़ी देर ढककर ठंडा कर लें दूध

अब जब दूध उबल जाए तो आपको इसे छेड़ना नहीं है। इसे किसी छलनी की मदद से ढककर रख दें और ठंडा होने तक इंतजार करें। इसके बाद ही दूध को फ्रिज में रखा है। ध्यान रखें अगर आप गर्म दूध फ्रिज में रख देंगी तो मलाई नहीं जमेगी।

ठंडा होने पर फ्रिज में रख दें दूध

इसके बाद जब दूध ठंडा हो जाए तो उसे फ्रिज में उठाकर रख दें। दूध को फ्रिज में कम से कम 3 से 4 घंटे के सेट होने रख दें। जब आप इसे बाहर निकालेंगी तो देखेंगी कि कितनी मोटी मलाई दूध में आ चुकी है। अब किसी चाकू या चम्मच की मदद से इसे साइड से खुरच दें, फिर एक चम्मच की मदद से सारी मलाई बाहर निकाल लें। आप इस मलाई से अब देसी घी या कोई मिठाई बना सकती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 किलो मटर फटाफट कैसे छीलें? ये वायरल ट्रिक मिनटों में कर देगी आपका काम आसान!
ये भी पढ़ें:चाय बनेगी गाढ़ी, बस 1 चम्मच मिला दें ये पाउडर, जानें 5 स्टार होटलों का सीक्रेट!

(Image Credit: @homecheff_renu_Instagram)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।