1/8रसोई को साफ करना मेहनत का काम होता है। तेल के धुएं और मसालों की महक से चिपचिपे दाग होते हैं। वहीं जितनी बार कुकिंग करनी पड़े उतनी बार ढेर सारे बर्तनों के साथ गैस चूल्हे के आसपास भी काफी गंदगी फैल जाती है। जिसे साफ करने में ही काफी टाइम निकल जाता है। अब अगर आप इन 10 आदतों को किचन के कामों में शामिल करेंगी तो हर बार खाना बनाने के बाद घंटाभर लगने वाली सफाई के टाइम को कम कर सकेंगी। जान लें कौन सी हैं वो आदतें।

खाना बनाते हुए जिस करछूल या चम्मच से सब्जी या दाल चलाते हैं, उसे यूं ही कभी चूल्हे के पास या प्लेटफार्म रख देते है। जिससे वहां धब्बा पड़ जाता है। अब इस आदत को छोड़कर किसी पुरानी प्लेट को रखें। जिस पर जूठे करछूल वगैरह रखेंगे तो किचन का काउंटरटॉप साफ रहेगा।

अक्सर तेल और घी की शीशी के नीचे गंदगी जमा हो जाती है। इससे बचने के लिए पुराने डिब्बों के ढक्कन को बचा लें। अब तेल और घी की शीशी के नीचे इन ढक्कनों को रख दें। इससे सरफेस एरिया गंदा नहीं होगा और वहां की सफाई आसान होगी।

किचन में रखे सामान वैसे तो आप आराम से खोज लेंगी। लेकिन सारे काम को सुविधाजनक बनाने और कई बार समय बचाने के लिए डिब्बों पर सामान के नाम की लेबल लगाकर रखें। इससे आपको भी सामान जल्दी और आराम से मिलेगा।

दिनभर में ढेर सारी गिलास से सिंक भर जाता है। तो दिनभर में परिवार के मेंबर के लिए कुछ गिलास ही निकालें और यूज के बाद ढंककर रख दें। दिनभर में एक गिलास ही पानी के लिए दें। जिससे सिंक में केवल गिलासों का अंबार नहीं लगेगा।

किचन में खड़े होकर सब्जियां और आलू वगैरह छीलने के बाद किचन प्लेटफार्म गंदा हो जाता है और इसे अलग से साफ करना पड़ता है। जब भी सब्जियां छीलनी हो तो इन्हें किसी प्लेट या ट्रे में रखें। जिससे इन्हें एक साथ डस्टबिन में फेंकना आसान होगा और किचन का टॉप साफ रहेगा।

सिंक में पड़े ढेर सारे बर्तनों की वजह से किचन गंदा दिखता है। इसलिए एक या दो बर्तन दिखे तो उन्हें फौरन धोकर हटा दें। इससे किचन ज्यादा व्यवस्थित और साफ नजर आएगा।

रोटी बनाते वक्त काउंटर टॉप पर और गैस चूल्हे पर सूखा आटा फैल जाता है। जिसे अलग से साफ करने के लिए समय निकालना पड़ता है। जब भी रोटी बनाएं तो चकले के नीचे साफ कपड़ा बिछा लें। अगर कपड़ा गीला होगा तो और भी अच्छा है। इससे सारा सूखा आटा गिरकर कपड़े पर चिपक जाएगा और यहां वहां फैलेगा नहीं। इससे किचन भी कम गंदा होगा।
