Kitchen Hack: मेरी रसोई में कभी नहीं आते कॉकरोच, जहर रखने की जगह करती हूं ये 5 काम!
कॉकरोच खत्म करने के ढेरों नुस्खे और प्रोडक्ट्स आपको मिल जाएंगे लेकिन कुछ ही दिनों बाद इनका ढेर दोबारा दिखना शुरू हो जाता है।दरअसल असली जड़ है हमारी छोटी-छोटी आदतें, जिनकी वजह से अक्सर रसोई में कॉकरोच पनपना शुरू हो जाते हैं।

किचन घर का सबसे अहम हिस्सा होती है, जहां की साफ-सफाई का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। हालांकि पूरी सफाई का ध्यान रखने के बावजूद भी कई बार कॉकरोच आ ही जाते हैं, जो सिर्फ गंदगी ही नहीं फैलाते बल्कि सेहत के लिए भी खतरा होते हैं। इन्हें खत्म करने के ढेरों नुस्खे और प्रोडक्ट्स आपको मिल जाएंगे लेकिन कुछ ही दिनों बाद इनका ढेर दोबारा दिखना शुरू हो जाता है। कभी आपने सोचा है ऐसा क्यों? दरअसल असली जड़ है हमारी छोटी-छोटी आदतें, जिनकी वजह से अक्सर रसोई में कॉकरोच पनपना शुरू हो जाते हैं। मोटी-मोटी सफाई पर तो हम ध्यान देते हैं, लेकिन कुछ चीजें भूल जाते हैं जो रसोई की हाइजीन को खराब करती हैं। तो चलिए आज मैं आपसे अपनी कुछ छोटी-छोटी आदतें साझा करती हैं, जिससे मेरी रसोई में एक भी कॉकरोच नहीं आता।
रात में किचन को बिल्कुल साफ छोड़ें
रात के खाने-पीने के बाद रसोई को गंदा छोड़ना, कॉकरोच के पनपने का सबसे बड़ा कारण है। खासतौर से किचन काउंटरटॉप पर लगे खाने के दाग और इधर-उधर बिखरा हुआ खाना, कॉकरोच को आकर्षित करते हैं। इसलिए एक गीला कपड़ा लें और पूरे काउंटर और दीवारों को क्लीन कर लें, जहां भी खाने के निशान हों।
कुकिंग के बाद गैस स्टोव को जरूर क्लीन करें
कुकिंग के बाद गैस स्टोव पर खाने के दाग या पार्टिकल लगे रह जाते हैं। ये कॉकरोच को अट्रैक्ट करते हैं, खासतौर से अगर आप इन्हें रातभर के लिए छोड़ दें। इसलिए खाने के बाद गैस को हमेशा किसी कपड़े से अच्छी तरह क्लीन करें और ये सुनिश्चित करें कि इसपर खाने के दाग नहीं लगे हुए हैं। खाना पकने के बाद चूल्हा थोड़ा सा गर्म होता है, इसलिए पहले इसके हल्का ठंडा होने का इंतजार करें।
विनेगर और पानी से साफ करें किचन काउंटरटॉप
किचन काउंटरटॉप को साफ रखना रसोई की बेसिक हाइजीन का हिस्सा है। इसे जर्म फ्री और बदबू रहित रखने के लिए एक बाउल में गुनगुना पाना लें और उसमें थोड़ा सा सफेद सिरका (विनेगर) मिला दें। इसमें किसी कपड़े को डिप करें और काउंटरटॉप को अच्छी तरह साफ कर लें। गैस को उठाकर उसके नीचे भी कपड़ा मार दें। इस छोटी सी आदत से आपकी रसोई क्लीन रहेगी और कॉकरोच भी नहीं आएंगे।
किचन कैबिनेट की सफाई का ध्यान रखें
किचन कैबिनेट रोज खोल-खोलकर पूरी तरह साफ करना जरूरी नहीं है। लेकिन ऊपर से कपड़ा जरूर मारें। एक स्प्रे बॉटल में नॉर्मल पानी लें या फिर थोड़ा सा सिरका भी मिला लें। इससे किचन कैबिनेट को अच्छे से साफ करें, ऊपर-नीचे, दाएं-बाएं।
रात के बर्तन धोने के बाद सिंक जरूर साफ करें
रात में बर्तन धोने के बाद सिंक जरूर क्लीन करें। इसे आप नॉर्मल डिशवॉश और स्पंज से रगड़कर धो सकती हैं। हर दो से तीन दिन में एक चम्मच बेकिंग सोडा, सफेद सिरका और गर्म पानी का घोल सिंक में जरूर डालें। इससे बदबू की प्रॉब्लम भी नहीं होगी। सबसे जरूरी बात सिंक साफ करने के बाद गीला ना छोड़ें, टॉवल से वाइप कर के सूखा दें। क्योंकि गीलापन भी कॉकरोच के पनपने का कारण बन सकता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन