दूर हो जाएगी किचन की टेंशन! चटोरी चेतना के ये 5 हैक आसान कर देंगे आपके काम 5 Smart Kitchen Hacks by Chatori Chetna That Every Homemaker Must Try, खाना - Hindustan
More

दूर हो जाएगी किचन की टेंशन! चटोरी चेतना के ये 5 हैक आसान कर देंगे आपके काम

Kitchen Tips: सोशल मीडिया पर चटोरी चेतना के नाम से मशहूर चेतना भल्ला अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर कमाल के किचन हैक शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने 5 हैक और शेयर किए हैं, जो आपका काम काफी आसान बना देंगे।

Tue, 16 Dec 2025 03:16 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
दूर हो जाएगी किचन की टेंशन! चटोरी चेतना के ये 5 हैक आसान कर देंगे आपके काम

गृहणियों का ज्यादातर समय किचन में ही बीतता है। दिनभर में खाना बनाने से ले कर तमाम तरह के कई काम पड़ते हैं, जो कई बार काफी चैलेंजिंग भी हो जाते हैं। रसोई का काम निपटाते हुए कई छोटी-मोटी दिक्कतें आती रहती हैं, तो कभी काम हद से ज्यादा भी बढ़ जाता है। ऐसे में छोटे-छोटे किचन हैक काफी काम आते हैं। ये आपकी मेहनत को भी आधा कर देते हैं और कई प्रॉब्लम चुटकियों में हल हो जाती हैं। सोशल मीडिया पर चटोरी चेतना के नाम से मशहूर चेतना भल्ला अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर ऐसे ही कमाल के किचन हैक शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने 5 हैक और शेयर किए हैं, जो आपका काम काफी आसान बना देंगे। आइए जानते हैं -

बेकिंग सोडा से करें सिंक की सफाई

किचन सिंक अक्सर गंदी रहती है और कई बार ब्लॉक भी हो जाती है। ऐसे में खाने वाला सोडा आपकी मदद कर सकता है। बस थोड़ा सा बेकिंग सोडा सिंक के मुंह पर डालिए। ऐसे डालें कि थोड़ा सा सोडा ड्रेन पाइप में जाए और फिर ऊपर से विनेगर डालकर छोड़ दें। कुछ ही देर में ड्रेन एकदम क्लीन हो जाएगी।

1 हफ्ते के लिए बनाकर रख लें रोटियां

घर का खाना खाना है लेकिन रोज-रोज रोटियां बनाना नहीं पसंद, तो चेतना का ये हैक आपके ही लिए हैं। बस आटे में दूध मिलाकर हल्की कच्ची सी रोटियां सेंक लें। अब हर एक रोटी में बेकिंग पेपर की छोटी-छोटी शीट लगा दें और इन्हें जिप लॉक बैग में स्टोर कर के रख दें। इन्हें आप फ्रीजर में हफ्ते भर के लिए स्टोर कर सकती हैं। जब रोटी खाने का मन हो, निकालें और सेंक कर खा लें।

केक बनाते हुए ऐसे डालें ड्राई फ्रूट्स और बैरीज

केक बनाते हुए ड्राई फ्रूट्स या बैरीज डालो, तो वो नीचे बैठ जाते हैं। इसके लिए पहले इन्हें आटे या मैदा में अच्छी तरह कोट कर लें, फिर डालें। इससे केक बेक होने के बाद ये बिल्कुल ऊपर दिखेंगे और केक काफी सुंदर लगेगा।

मिक्सी का ब्लेड जाम हो जाए, तो ये हैक अपनाएं

मिक्सी का ब्लेड जाम हो गया है, तो नीचे ब्लड के आसपास थोड़ा सा वैसलीन लगा दें। मिक्सी के अंदर वाले ब्लेड के आसपास थोड़ा सा ऑयल लगा दें। इसमें थोड़ा सा गुनगुना पानी डालकर मिक्सी को चला दें, आपकी मिक्सी एकदम ठीक हो जाएगी।

फलों के आसपास नहीं आएंगी मक्खी और फ्रूट फ्लाई

फलों के आसपास अक्सर मक्खी या फ्रूट फ्लाई मंडराती रहती हैं। इन्हें दूर रखने के लिए नींबू को आधा काट लें, फिर इसमें कुछ लौंग के टुकड़े लगाकर फलों के पास रख दें। आपके फल एकदम सेफ रहेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कुकर में बर्फ डालकर चने-राजमा उबालने से क्या होगा? अनुराधा की किचन से मिला हैक
ये भी पढ़ें:सिर्फ हलवा नहीं! गाजर से बना सकती हैं ये 7 मीठी डिशेज, देखें रेसिपी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।