किचन दिखेगा चकाचक, जब सफाई के लिए फॉलों करेंगी ये 5 अमेजिंग क्लीनिंग हैक्स 5 Amazing kitchen cleaning hacks by chatori chetna for finish home chores quickly, खाना - Hindustan
More

किचन दिखेगा चकाचक, जब सफाई के लिए फॉलों करेंगी ये 5 अमेजिंग क्लीनिंग हैक्स

Kitchen Cleaning Hacks: किचन हो या घर के काम दोनों में ही समय खूब लगता है और महिलाएं इसी में उलझकर रह जाती है। इतना काम करने के बाद भी कई बार किचन की सफाई करना रह जाता है। तो उसके लिए चटोरी चेतना ने कुछ क्लीनिंग हैक्स बताए हैं।

Wed, 21 Jan 2026 04:13 PMDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share
किचन दिखेगा चकाचक, जब सफाई के लिए फॉलों करेंगी ये 5 अमेजिंग क्लीनिंग हैक्स

किचन और घर के कामों में महिलाएं ऐसी उलझ जाती है कि खुद के लिए समय नहीं निकाल पाती। वर्किंग वुमन के लिए किचन और घर के काम करना सबसे कठिन होता है और उन्हें कई बार किचन की सफाई करने का समय भी नहीं मिल पाता। अगर आप भी किचन की सफाई करने के बारे में सिर्फ सोचती रह जाती हैं, तो कुछ क्लीनिंग हैक्स जरूर जान लीजिए। इन क्लीनिंग हैक्स की मदद से आप मिनटों में किचन की सफाई कर सकती हैं और समय भी ज्यादा नहीं लगेगा। किचन की सफाई करने के लिए क्लीनिंग हैक्स चटोरी चेतना ने बताए हैं, जो आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकते हैं।

क्या है किचन क्लीनिंग हैक्स-

चटोरी चेतना ने किचन की कुछ चीजों और रैक को झटपट साफ करने के लिए 5 बिल्कुल आसान हैक्स बताए हैं। इन हैक्स को अपनाने से आपका काम आसान हो जाएगा और सफाई भी अच्छे से हो जाएगा। चलिए जानते हैं ये हैक्स क्या हैं-

1- किचन की अलमारी

किचन की अलमारियों में अक्सर नमी व फंगस बन जाता है। ऐसा बर्तन या डिब्बों को लंबे समय तक रखे रहने से होता है। अगर आपकी अलमारी में भी सीलन और फंगस लग रहे हैं, तो चॉक के टुकड़ों को तोड़कर रख दें। ऐसा करने से सीलन हटेगी और अलमारी साफ नहीं करनी पड़ेगी।

2- स्टील के बर्तन

स्टील के बर्तनों में दाग-धब्बे लग गए हैं या गंदे ज्यादा दिख रहे हैं, तो आलू को आधा काटकर रगड़ें। आलू में मौजूद स्टार्च स्टील के बर्तनों को चमका देगा और आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।

3- डिब्बे का स्टीकर

डिब्बे या किसी चीज से उसका स्टीकर हटाना है, तो मोमबत्ती को रगड़ें। मोम से स्टीकर आसानी से हट जाएगा और निशान भी नहीं पड़ेगा। अक्सर स्टीकर को हटाने के लिए उसे गर्म फिर पानी लगाकर मेहनत करनी पड़ती है।

4- कॉपर के बर्तन

कॉपर के बर्तनों में अंदर पानी का निशान जम गया है, तो उसे साफ करने के लिए ज्यादा मेहनत न करें। बस टोमैटो केचअप डाल दें और 5 मिनट बाद बर्तन साफ करें। आसानी से दाग-धब्बे हट जाएंगे। केचअप में टमाटर और विनेगर होता है, जो क्लीनिंग एजेंट माना जाता है।

5- मोजे से सफाई

मोजे को अपने हाथ में पहन लें और फिर किचन की डस्टिंग कर लें। सारी गंदगी मोजे में आ जाएगी और किचन के कैबिनेट साफ हो जाएंगे। मोजा पुराना लेकिन साफ ही इस्तेमाल करें। वरना साफ की जगह गंदा हो जाएगा आपका किचन।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्लास्टिक वाला नकली चावल तो नहीं खा रहे हैं आप? मिनटों में ऐसे करें पहचान

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।