गर्मी में हरी धनिया सड़ जाती है तो स्टोर करने का ये 2 हैक सीख लें, बड़े काम के हैं तरीके 2 easy hack to store hara dhaniya coriander leaves in summer season, खाना - Hindustan
More

गर्मी में हरी धनिया सड़ जाती है तो स्टोर करने का ये 2 हैक सीख लें, बड़े काम के हैं तरीके

How to store Hari Dhaniya in Summer: गर्मी में हरी धनिया की पत्तियां अगर खरीदकर लाई तो जरा सी लापरवाही होते ही सड़ जाती हैं। ऐसे में ये 2 हैक आपके काम आ सकते हैं। जिसकी मदद से आप हरी धनिया को स्टोर कर आसानी से यूज कर पाएंगी।

Wed, 13 May 2026 04:33 PMAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share
गर्मी में हरी धनिया सड़ जाती है तो स्टोर करने का ये 2 हैक सीख लें, बड़े काम के हैं तरीके

गर्मी के महीने में हरी धनिया के रेट बढ़ जाते हैं। और अगर गलती से ढेर सारा धनिया खरीद लिया तो सारी पत्तियां पानी से गलकर सड़ने लगती हैं और सारी पत्तियों से अजीब सी बदबू आने लगती है। अब आप हर दिन तो इसे खरीद नहीं सकते। ऐसे में हरी धनिया को स्टोर करने का ये हैक जरूर आपके काम आ सकता है। जिसकी मदद से आपको जब भी खाने में धनिया के फ्लेवर की जरूरत होगी तो इसे डालकर टेस्ट का लुत्फ उठाएं।

गर्मी के दिनों में धनिया को ड्राई स्टोर करें

गर्मी के दिनों धनिया की पत्तियां जल्दी से मुरझा जाती है और यहीं नहीं अगर उनमे जरा भी पानी बच गया तो ये पूरी तरह से सड़ जाती है और बाकी सारी पत्तियों को भी गला देती है। ऐसे में ढेर सारा हरा धनिया खरीदकर उसे फ्रिज में स्टोर करने की गलती ना करें, नहीं तो पैसे बेकार ही जाएंगे। हरी धनिया को स्टोर करना है तो इसे ट्राई स्टोर करें। बस इस ट्रिक से सुखाएं और डिब्बे में भरकर रख लें।

  • सबसे पहले धनिया को मार्केट से लाएं तो अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें। ध्यान रहे कि धनिया की जड़ों को काटकर अलग ना करें। इन्हें जड़ सहित ही धोएं।
  • फिर टिशू पेपर की मदद से अच्छी तरह से सुखा लें। सुखाते वक्त पूरी सावधानी रखनी है जिससे पानी की एक भी बूंद ना रह जाए।
  • बस अब इस धनिया को किसी अखबार पर फैलाकर रख दें और पंखे के नीचे सुखाएं। तेज धूप में ना रखें नहीं तो धनिया की महक खत्म हो जाएगी।
  • बस इसे एक से दो दिन अच्छी तरह से सुखा लें। गर्मियां हैं तो धनिया तेजी से सूख जाती है।
  • अब एक साफ सूखा जार लें। सूखी हुई धनिया को हाथ से क्रश करने की गलती ना करें।
  • किसी चाकू या साफ कैंची को लेकर इसकी जड़ों को काटकर निकाल दें। बाकी डंठल को इसी कैंची से छोटा-छोटा काटें और जार में स्टोर कर लें।
  • बस अब ये धनिया किसी भी सब्जी या चटनी में डालकर आप हरी धनिया का फ्लेवर ला सकती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फ्रिज में नींबू सूख जाता है तो कैसे करें स्टोर? लेमन से जुड़े 5 जबरदस्त हैक

गर्मी में हरी धनिया स्टोर करने की आसान ट्रिक

गर्मी में अगर आपकी धनिया अक्सर सड़ जाती है तो बस आपको मार्केट से धनिया लेकर आनी है और किसी साफ सूखे कपड़े से हल्का सा पोंछ लेना है। जिससे किसी भी तरह की मिट्टी वगैरह ना हो और पानी भी ना रह जाए। अब इसे किसी भी न्यूज पेपर में लपेटकर फ्रिज में रख दें। जब भी जरूरत हो तो धनिया निकालें और जितनी जरूरत हो उतनी धोकर रख लें। थोड़ी देर में इसके पत्ते फ्रेश लगने लगेंगे और आप इसकी चटनी बना सकती हैं या फिर गार्निशिंग के लिए भी यूज कर सकती हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।