महिलाएं जानें फैट लॉस के लिए आसान डायट प्लान, मिलेगा बेस्ट रिजल्ट Women should know easy diet plan for fat loss to get best results, फिटनेस टिप्स - Hindustan
More

महिलाएं जानें फैट लॉस के लिए आसान डायट प्लान, मिलेगा बेस्ट रिजल्ट

  • खाने पीने की कुछ आदतें शरीर में फैट जमा कर सकती हैं। इस फैट को कम करने के लिए कुछ लोग जिम जॉइन करते हैं, लेकिन अगर डायट सही नहीं होगी तो फैट और वजन दोनों कम नहीं होगा। ऐसे में एक्सपर्ट से जानिए महिलाएं फैट लॉस के लिए क्या खाएं।

Sun, 12 Jan 2025 06:37 AMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
महिलाएं जानें फैट लॉस के लिए आसान डायट प्लान, मिलेगा बेस्ट रिजल्ट

शरीर में जमे हुए फैट को कम करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। कुछ लोग इसे कम करने के लिए घंटो एक्सरसाइज करते हैं। लेकिन फिर भी सही रिजल्ट नहीं मिलता क्योंकि वह किसी डायट प्लान को फॉलो नहीं करते हैं। ऐसे में न्यूट्रिशनिस्ट हिना बेदी जो अक्सर वेट और फैट कम करने के लिए टिप्स शेयर करती हैं। उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर महिलाओं के लिए फैट लॉस डायट प्लान के बारे में बताया है। जिसे सभी महिलाएं आसानी से फॉलो कर सकती हैंं।

फैट लॉस के लिए महिलाएं इस डायट प्लान को फॉलो कर सकती हैं।

मॉर्निंग ड्रिंक (सुबह 7:00 बजे)

-चिया सीड्स के साथ नींबू पानी

-जीरा पानी

-अदरक-हल्दी वाली चाय

-गर्म पानी में एप्पल साइडर विनेगर

नाश्ता (सुबह 8:00 बजे)

-वेजिटेबल ऑमलेट और 1 मल्टीग्रेन टोस्ट

-मेवे और बीजों के साथ ओट्स

-मूंग दाल चिल्ला इसे पुदीना चटनी के साथ खा सकते हैं

-पालक, वे प्रोटीन, बादाम दूध और केला को मिला कर एक स्मूदी

-2 उबले अंडे और एवोकैडो टोस्ट

मिड मॉर्निंग ब्रेकफास्ट (सुबह 11:00 बजे)

-नारियल पानी

-मुट्ठी भर मिक्स मेवे और सीड्स

-छाछ

-भुना हुआ मखाना या चना

लंच (1:30 बजे)

-1 रोटी, पनीर या मिश्रित सब्जियों और दाल के साथ खाएं। इसमें सलाद को भी शामिल करें।

-ब्राउन चावल को राजमा या दाल और सलाद के साथ खाएं।

--क्विनोआ खिचड़ी को दही के साथ खाएं।

-बाजरे की रोटी को सब्जी और दही के साथ खाएं।

शाम का नाश्ता (4:00 बजे)

-भुने हुए बादाम के साथ ग्रीन टी लें

-ह्यूमस के साथ वेजिटेबल स्टिक

-1 उबला अंडा और हर्बल चाय

-1 फल खाएं। जैसे सेब, अमरूद या संतरा

डिनर (शाम 7:30 बजे)

-ग्रिल्ड चिकन या फिश और भुनी हुई सब्जियां

-दाल का सूप और मल्टीग्रेन टोस्ट

- सब्जियों के साथ पनीर टिक्का

-पालक या टमाटर का सूप और सलाद

एक्सपर्ट ने दी ये सलाह

इस डायट को फॉलो करने के साथ ही रोजाना 2 से 3 लीटर पानी पीएं। इसी के साथ खाने को भाप में पकाने, ग्रिल करने या भूनने का ऑप्शन चुनें। इसी के साथ कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज करने का रूटीन बनाएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सर्दियों में तिल खाने से मिलते हैं गजब के फायदे,वजन कम कर रहे हैं तो इस तरह खाएं
ये भी पढ़ें:एक चम्मच चीनी में होती हैं कितनी कैलोरीज, मिठाई का एक टुकड़ा बढ़ाता है कितना वजन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।