5 बातें अपनाकर महिला ने कम किया 35 किलो वजन, तेजी से वेट लॉस करना है तो जानें woman who lost 35 kgs of weight shared 5 Secrets that helped her lose weight you must know them, फिटनेस टिप्स - Hindustan
More

5 बातें अपनाकर महिला ने कम किया 35 किलो वजन, तेजी से वेट लॉस करना है तो जानें

कॉन्टेंट क्रिएटर स्निग्धा बरुआ ने 35 किलो वजन कम किया है और उन्होंने ऐसा करने के 5 सरल सीक्रेट इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं। जिन्हें अपनाकर आप तेजी से वेट लॉस कर सकते हैं। जानिए-

Sat, 26 July 2025 09:31 AMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
5 बातें अपनाकर महिला ने कम किया 35 किलो वजन, तेजी से वेट लॉस करना है तो जानें

वजन बढ़ना जितना आसान होता है उसे कम करना उतना ही मुश्किल होता है। कुछ लोग वेट लॉस के लिए जिम में घंटों पसीना बहाते और स्ट्रिक्ट डायट भी फॉलो करते हैं। लेकिन फिर भी वजन कम करने की जगह वजन बढ़ता जाता है। अगर आपको भी वजन कम करना मुश्किल लग रहा है तो आप स्निग्धा बरुआ के वेट लॉस सीक्रेट को जानना चाहिए। कॉन्टेंट क्रिएटर स्निग्धा ने 35 किलो वजन कम किया है और अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने ऐसा करने के 5 सीक्रेट भी शेयर किए हैं, जिससे उन्हें वजन कम करने में मदद मिली। इन सरल तरीकों को अपनाकर आप भी वजन कम कर सकते हैं। जानिए-

1) जरूरी है एक्सरसाइज

स्निग्धा ने वजन कम करने के लिए कई वर्कआउट रूटीन को फॉलो किया और अंत में समझ आया कि उन्हें क्या सूट करता है और क्या नहीं। उन्होंने कम से कम 3-4 महीने तक उस रूटीन को फॉलो किया और उसके बाद एक नया रूटीन अपनाया। आप भी कई तरह के वर्कआउट रूटीन अपनाएं और फिर कुछ समय में आपको पता चल जाएगा कि आपके शरीर के लिए कौन सा रूटीन सही है।

2) खाने की आदतों पर दें ध्यान

वजन कम करना चाहते हैं तो खाने की आदतों को लेकर थोड़ा सख्त रहें। अपने तीन टाइम के मील को सही से प्लान करें और क्लीन डायट लें। अगर आप हफ्ते में 6 दिन ऐसा करते हैं तो सांतवे दिन चीट डे रख सकते हैं।

3) जल्दी सोने की आदत बनाएं

स्निग्धा कहती हैं कि वजन कम करने वालों को जल्दी सोने और देर रात तक स्क्रॉल करने से बचना चाहिए। क्योंकि अगर आप देर रात तक रील स्क्रॉल करते रहेंगे, तो आपका शरीर आराम नहीं कर पाएगा। वेट लॉस के लिए समय पर सोने की आदत को अपनाएं।

4) फोटोज क्लिक करें

रोजाना एक या दो फोटो क्लिक करें। क्योंकि 3-5 महीने बाद जब आप उन्हें देखेंगी, तो आपको पता चलेगा कि कितना ट्रांसफॉर्मेशन हुआ है।

5) खुद से प्यार करें

स्निग्धा का मानना है कि जब तक आप खुद से प्यार नहीं करेंगी, तब तक आप वेट लॉस के मुश्किल रुटीना पर टिक नहीं पाएंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5 टिप्स जिससे फिटनेस कोच ने 25 किलो वजन किया कम और 17 साल तक किया मैनेज
ये भी पढ़ें:पोषण विशेषज्ञ ने बताया वजन जांचने के लिए 5 सबसे खराब समय

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और पेशेवर चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। किसी चिकित्सीय स्थिति के बारे में किसी भी सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।