डायटिंग के बाद भी वेट आता है ज्यादा? पोषण विशेषज्ञ ने बताया वजन जांचने के लिए 5 सबसे खराब समय
डायटिंग करने या फिर खाने की मात्रा को कम करने के बाद वजन चेक करने पर अगर वेट कम दिखाई नहीं देता है, तो आपको वेट चेक करने के समय पर गौर करना चाहिए। यहां हम वजन जांचने के 5 सबसे खराब समय के बारे में बता रहे हैं जानिए।

वजन कम करने के लिए कुछ लोग खाने पर खूब कंट्रोल करते हैं और कई बार तो खाने की कुछ चीजों को पूरी तरह छोड़ भी देते हैं लेकिन जब वजन चेक करते हैं तो कम दिखाई नहीं देता। खूब मेहनत करने के बाद भी अगर वजन कम नहीं होता तो मन उदास हो जाता है और वेट लॉस का जज्बा भी कम होने लगता है। क्या आप जानते हैं कि खूब मेहनत के बाद भी वजन क्यों कम नहीं दिखता? एक्सपर्ट कहती हैं कि ऐसा गलत समय पर वजन चेक करने की वजह से हो सकता है। ऐसे में डॉ. शिखा सिंह ने वजन जांचने के लिए 5 सबसे खराब समय के बारे में बताया है।
1) शाम का समय
अगर आप शाम के समय वजन चेक करते हैं तो ये ज्यादा ही आएगा। ऐसा पूरे दिन खाना खाने और पानी पीने की वजह से हो सकता है। इसलिए इस समय पर वेट कभी भी चेक न करें।
2) वर्कआउट के बाद
अगर आपने हाई इंटेंसिटी वर्कआउट, वेट ट्रेनिंग या फिर स्ट्रेंथ ट्रेनिंग वर्कआउट की है तो आपको इसके बाद वजन चेक नहीं करना चाहिए। क्योंकि इन वर्कआउट के बाद बॉडी वाटर रिटेन करती है, इंफ्लेम्ड होती है और ग्लाइकोजन स्टोर करती है जिसकी वजह से वेट हमेशा बढ़ा हुआ ही आएगा।
3) हैवी खाने के बाद
अगर आपने पिछली रात को खूब सारा खाना खाया है, जिसमें सिंपल कार्बोहाइड्रेट और शुगर भी थी तो नैचुरली आपकी बॉडी बहुत सारा पानी रिटेन करेगी और वेट बढ़ा हुआ आएगा।
4) पीरियड्स के दौरान
पीरियड्स के टाइम पर शरीर में हार्मोन ऊपर नीचे होते रहते हैं। इसके अलावा शरीर में बहुत ज्यादा वाटर रिटेंशन होता है और सूजन भी आ जाती है। इसलिए इस समय पर वजन हमेशा ज्यादा ही आएगा।
5) बहुत ज्यादा स्ट्रेस या नींद की कमी
अगर आपका स्ट्रेस लेवल बहुत ज्यादा हाई है या फिर आप रात को बहुत देर से सोए हैं और नींद पूरी नहीं हुई है तो आपका वजन बढ़ा हुआ आ सकता है।
कब चेक करें वजन
एक्सपर्ट कहती हैं कि रात में 7 से 8 घंटे की गहरी नींद लेने के बाद सुबह उठकर वॉशरूम जाने के बाद खाली पेट वेट चेक करें। इस समय को वजन चेक करने का सबसे अच्छा समय माना जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन