चीनी छोड़ते ही शरीर में दिखने लगते हैं ये बदलाव, देखकर रह जाएंगे हैरान What Happens When You Stop Having Sugar, फिटनेस टिप्स - Hindustan
More

चीनी छोड़ते ही शरीर में दिखने लगते हैं ये बदलाव, देखकर रह जाएंगे हैरान

  • Benefits Of Not Having Sugar: अगर आप फिट और हेल्दी रहना चाहते हैं तो आपको कुछ दिन के लिए चीनी खाना छोड़ देना चाहिए। जैसे ही आप चीनी खाना छोड़ देते हैं तो शरीर में कुछ बदलाव दिखने लगते हैं। जानिए इन बदलावों के बारे में।

Wed, 10 July 2024 03:42 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
चीनी छोड़ते ही शरीर में दिखने लगते हैं ये बदलाव, देखकर रह जाएंगे हैरान

खाने में मिठास मिलाने के लिए चीनी का इस्तेमाल किया जाता है। कई लोगों को मीठा इतना ज्यादा पसंद होता है कि वह चाय, कॉफी, चॉकलेट, हलवा के रूप में खूब मीठे का स्वाद लेते रहते हैं। रोजाना की डायट में अगर आप जरूरत से ज्यादा चीनी खाते हैं तो आप कई बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। इसके अलावा इसे खाने के कुछ साइड इफेक्ट्स भी हैं। ऐसे में अगर आप कुछ दिन के लिए चीनी छोड़ देते हैं तो शरीर में कई तरह के बदलाव हो सकते हैं। यहां जानिए चीनी छोड़ने के बाद शरीर में क्या बदलाव आते हैं।

चीनी छोड़ने पर शरीर में क्या बदलाव दिखते हैं-

1) वजन होने लगेगा कम- अगर आप कुछ दिनों के लिए चीनी खाना छोड़ देते हैं तो आपको अपना वजन कम होता दिखने लगेगा। दरअसल, चीनी में कैलोरी ज्यादा होती हैं और पोषक तत्व की कमी होती है। जिससे मोटापे का खतरा बढ़ जाता है। चीनी कम खाने या सीमित करने से कैलोरी इंटेक कम हो जाता है, जिसकी वजह से वजन कम होने लगता है। 

2) नहीं होगी दांतों की समस्या- ज्यादा चीनी खाने से आपके मुंह में बैक्टीरिया पैदा होते हैं जो दांतों में सड़न का कारण बनते हैं। इसकी वजह से दांतों पर मौजूद इनेमल को नुकसान होता है।जिसकी वजह से दांतों में कैविटी और मसूड़ों की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। मीठा खाना छोड़ने से दांतों की समस्या से छुटकारा मिल जाता है। 

3) डायबिटीज का खतरा होगा कम- ज्यादा चीनी खाने से लीवर के चारों ओर फैट का जमाव हो जाता है, जो समय के साथ पैनक्रियाज के कामकाज को प्रभावित करके इंसुलिन में बाधा कर सकता है। ज्यादा चीनी खाने वाले लोगों को डायबिटीका का खतरा रहता है। 

4) अच्छी नींद को बढ़ावा- चीनी में कटौती करने से ब्लड शुगर के लेवल को बनाए रखने में मदद मिलती है और दिमाग के अंदर सेरोटोनिन का लेवल भी बढ़ जाता है, जिससे सेहत के साथ ही नींद के पैटर्न को बढ़ावा मिलता है। बेहतर नींद का मजा लेने के लिए अपने खाने से चीनी को हटाने या कम करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विद्या बालन फॉलो करती हैं No Raw Food Diet, क्या जानते हैं इसके फायदे और नुकसान?
ये भी पढ़ें:नींबू के शौकीन हैं तो हो जाएं सावधान, जानिए इससे सेहत को होने वाले गंभीर नुकसान

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।