मलाइका अरोड़ा जैसी पतली कमर के लिए नहीं छोड़ना होगा खाना, बस एक्ट्रेस की तरह सुबह से शाम तक खाएं ये चीजें What Does Actress Malaika Arora Eat In A Day From Morning to Evening, फिटनेस टिप्स - Hindustan
More

मलाइका अरोड़ा जैसी पतली कमर के लिए नहीं छोड़ना होगा खाना, बस एक्ट्रेस की तरह सुबह से शाम तक खाएं ये चीजें

  • मलाइका अरोड़ा की पतली कमर का सीक्रेट हर लड़की जानना चाहती है। इस तरह की कमर को पाने के लिए सही डायट का लेना जरूरी है। अगर आप सेम फिगर चाहती हैं तो जानिए दिन भर में क्या खाती हैं एक्ट्रेस।

Tue, 3 Dec 2024 08:00 PMAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share
मलाइका अरोड़ा जैसी पतली कमर के लिए नहीं छोड़ना होगा खाना, बस एक्ट्रेस की तरह सुबह से शाम तक खाएं ये चीजें

मलाइका अरोड़ा की फिटनेस हर किसी को आकर्षित करती है। उनके लुक्स और फिटनेस के लिए वह हमेशा चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस सीक्रेट्स को शेयर करती रहती हैं। वह अपने दिन की शुरुआत योग से करती हैं, और इसी के साथ जिम, स्विमिंग और वॉक भी उनके रूटीन का हिस्सा है। हालांकि, उनकी पतली कमर का सीक्रेट एक सही डायट रूटीन है। वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तरह के हेल्दी डिश की फोटोज को भी शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर कर ये बताया है कि एक्ट्रेस दिनभर में क्या खाती हैं। आइए, जानते हैं क्या है मलाइका की डायट-

-वैसे तो मलाइका के दिन की शुरुआत सुबह जल्दी हो जाती है। लेकिन 10 बजे वह एबीसी जूस पीती हैं। ये जूस सेब, चुकंदर और गाजर के साथ तैयार किया जाता है। इसमें वह थोड़ा अदरक भी मिक्स करती हैं।

-फिर 12 बजे वह एवोकाडो टोस्ट खाती हैं। ये टोस्ट बिना ब्रेड के तैयार किया जाता है। और इसमें एक अंडा भी डाला जाता है। ये उनका स्नैक मील है।

-2:30 बजे वह अपना लंच करना पसंद करती हैं और इसके लिए वह खिचड़ी खाना पसंद करती हैं। इसमें खूब सारी सब्जियां भी होती हैं।

-5 बजे अदाकारा स्नैक्स के तौर पर ब्लूबेरी और चेरी खाना पसंद करती हैं। ये एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर स्नैक है। इस तरह के स्नैक आइटम को खाकर खूब ताजगी और एक्स्ट्रा एनर्जी मिलती हैं।

अक्सर शेयर करती हैं स्मूदी और खाने की फोटोज

अदाकारा अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हेल्दी स्मूदी और डिटॉक्स ड्रिंक की फोटोज शेयर करती रहती हैं। वहीं मलाइका अपने दिन की शुरुआत सुबह जल्दी करती हैं और दिन की शुरुआत वह पानी या किसी डिटॉक्स ड्रिंक से करती हैं। इसके लिए वह एक कप गर्म पानी में नींबू और शहद मिलाती हैं, हालांकि कई बार वह जीरा पानी या फिर सादा पानी पीती हैं। इन सभी चीजों के साथ वह सभी को हाइड्रेट रहने की सलाह देती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मलाइका की फिटनेस का सीक्रेट है उनकी मॉर्निंग ड्रिंक, जानिए कैसे बनाएं

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।