डाइट में ये 1 बदलाव और न्यूट्रीशनिस्ट ने घटा लिया पूरे 18 किलो वजन, बताया अपना सीक्रेट! Want to Lose Weight Without Starving? Nutritionist Reveals the 1 Change That Helped Her Lose 18 Kgs, फिटनेस टिप्स - Hindustan
More

डाइट में ये 1 बदलाव और न्यूट्रीशनिस्ट ने घटा लिया पूरे 18 किलो वजन, बताया अपना सीक्रेट!

Weight Loss: न्यूट्रीशनिस्ट रीत कौर बताती हैं कि उन्होंने लगभग 12 हफ्तों में अपना 18 किलो वजन कम किया है। इस दौरान उन्होंने अपनी डाइट में ये 1 बदलाव किया था, जिससे उन्हें बहुत ही फास्ट रिजल्ट देखने को मिले।

Mon, 29 Dec 2025 03:28 PMAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share
डाइट में ये 1 बदलाव और न्यूट्रीशनिस्ट ने घटा लिया पूरे 18 किलो वजन, बताया अपना सीक्रेट!

हर कोई एक फिट बॉडी चाहता है, लेकिन आजकल के लाइफस्टाइल में ये बहुत चैलेंजिंग है। एक तो लंबे समय तक बैठे रहना, फिर खानपान भी कुछ ऐसा ही है और स्लीपिंग रूटीन भी ठीक नहीं है। ऐसे में वजन बढ़ना बहुत ही आम समस्या है। अब अगर वेट लॉस की बात करें तो बिना डाइटिंग और फिजिकल एक्टिविटी के ये मुश्किल है। यहां ये क्लियर कर दें कि डाइटिंग का मतलब भूखे रहना बिल्कुल नहीं है। बल्कि डाइटिंग में आपको पता होना चाहिए कि कब, क्या खाना है और कितना खाना है। न्यूट्रीशनिस्ट रीत कौर एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताती हैं कि उन्होंने लगभग 12 हफ्तों में अपना 18 किलो वजन कम किया है। इस दौरान उन्होंने अपनी डाइट में ये 1 बदलाव किया था, जिससे उन्हें बहुत ही फास्ट रिजल्ट देखने को मिले। आइए विस्तार में जानते हैं।

कैलोरी डेफिसिट में रहना है जरूरी

न्यूट्रीशनिस्ट कहती हैं कि अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं, तो कैलोरी डेफिसिट मेंटेन करना बहुत जरूरी होता है। यानी दिन भर में आप जितनी कैलोरी बर्न कर रहे हैं, उससे कम कैलोरी आपको कंज्यूम करनी है। जब आप ऐसा नियमित रूप से करते हैं, तो एक डेफिसिट मेंटेन होता है जिससे वेट लॉस होता है। हालांकि कैलोरी डेफिसिट मेंटेन करना थोड़ा मुश्किल होता है क्योंकि भूख लगने लगती है। ऐसे में आप ये 1 बदलाव अपनी डाइट में कर के देख सकते हैं।

डाइटिंग में करें ये 1 बदलाव, बिना भूख लगे होगा वेट लॉस

रीत बताती हैं कि उन्होंने वेट लॉस के लिए 'वॉल्यूम ईटिंग' स्ट्रेटजी को फॉलो किया था। इसके मुताबिक आप कम कैलोरी वाले फूड्स ज्यादा मात्रा में खाते हैं, जिससे आपका पेट भी भर जाता है और भूख भी नहीं लगती। कम मात्रा में ज्यादा कैलोरी वाले फूड जैसे चिप्स या चॉकलेट खाने के बजाए आप ऐसे फूड्स चुनते हैं जिनमें -

  • पानी की मात्रा ज्यादा होती है (फल, सब्जियां, सूप)
  • फाइबर अधिक मात्रा में होता है (होल ग्रेन, लेग्यूम्स)
  • प्रति ग्राम कैलोरी की मात्रा कम होती है (हरी पत्तेदार सब्जियां, लीन प्रोटीन)

इससे फायदा ये होता है कि आप बहुत ज्यादा खा पाते हैं, लेकिन आपका कैलोरी काउंट कम ही रहता है। आपको भूखे भी नहीं रहना पड़ता और कैलोरी डेफिसिट आराम से मेंटेन हो जाता है। जब आप लंबे समय तक ये स्ट्रेटजी फॉलो करते हैं, तो वेट लॉस में काफी अच्छे रिजल्ट देखने को मिलते हैं।

वॉल्यूम ईटिंग के लिए कुछ फूड ऑप्शन

1) सब्जियां (जिनमें फाइबर और पानी की मात्रा ज्यादा हो)

आप हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पलक, लेट्यूस और केल खा सकते हैं। इसके अलावा खीरा, ज़ुकीनी, बेल पेपर, फूलगोभी, ब्रोकोली, गाजर, मशरूम, टमाटर और बैंगन जैसी सब्जियां अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

2) फल

फल प्राकृतिक रूप से मीठे होते हैं और बॉडी को हाइड्रेट भी रखते हैं। आप स्ट्रॉबेरी, ब्लू बेरी, रास्पबेरी, तरबूज, संतरा, सेब, अनानास, पपीता और अनार जैसे फल खा सकते हैं। इनमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है और ये आपको लंबे तक भूख नहीं लगने देते।

3) लीन प्रोटीन

लीन प्रोटीन आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है। इसके कुछ अच्छे सोर्स हैं - चिकन ब्रेस्ट, एग वाइट, तोफू, कॉटेज चीज, श्रिंप, वाइट फिश और ग्रीक योगर्ट।

4) होल ग्रेन

होल ग्रेंस में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जिस वजह से पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है। इसके लिए आप अपनी डाइट में ओट्स, क्विनोआ, ब्राउन राइस, होल व्हीट पास्ता, बाजरा और पॉपकॉर्न (बिना बटर) के शामिल कर सकते हैं।

5) लो कैलोरी लिक्विड्स और ब्रॉथ

अपनी डाइट में लो कैलोरी लिक्विड शामिल करें। जैसे क्लियर सूप, हर्बल टी, इंफ्यूज्ड वाटर, लेमन वाटर। इसके अलावा आप लेमन के साथ स्पार्कलिंग वाटर भी पी सकते हैं। ये सब कम कैलोरी में आपको हाइड्रेट और फुल रखने में मदद करते हैं। साथ ही डिटॉक्स में भी हेल्प करते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ना जिम ना डाइट, डेंटिस्ट ने घटाया 30 किलो वजन! बोलीं- फॉलो किए थे ये 5 सिंपल रूल
ये भी पढ़ें:सिर्फ 7 दिन में वेट लॉस करना है? डायटिशियन का बताया ये प्लान फॉलो करें

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।