सौम्या टंडन स्लिम रहने के लिए कभी नहीं करतीं डायटिंग, इन 5 आदतों में छिपा है उनकी फिटनेस का राज Saumya Tandon 5 daily healthy habits for fitness and slim figure she never on dieting, फिटनेस टिप्स - Hindustan
More

सौम्या टंडन स्लिम रहने के लिए कभी नहीं करतीं डायटिंग, इन 5 आदतों में छिपा है उनकी फिटनेस का राज

सौम्या टंडन का कहना है कि वह किसी भी तरह की डायटिंग पर भरोसा नहीं करती हैं। बल्कि उनके कुछ डेली रूटीन वाली आदतें हैं, जिन्हें वह हमेशा फॉलो करती हैं। इन आदतों की वजह से ही वह फिट और स्लिम रहती हैं। सौम्या की ये हेल्दी हैबिट्स कोई भी आसानी से अपना सकता है। चलिए इनके बारे में बताते हैं।

Tue, 30 Dec 2025 04:11 PMDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share
सौम्या टंडन स्लिम रहने के लिए कभी नहीं करतीं डायटिंग, इन 5 आदतों में छिपा है उनकी फिटनेस का राज

एक्ट्रेस सौम्या टंडन किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। सीरियल में भाबी जी और गोरी मेम बनकर मशहूर हुए सौम्या ने फिल्म धुरंधर में भी अपना दम दिखा दिया है। सौम्या के फैंस अक्सर उनकी खूबसूरती और फिटनेस का राज पूछते रहते हैं। सौम्या ने इस बारे में अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि वह कभी भी डायटिंग करना पसंद नहीं करती हैं और न ही उन्होंने कभी डायटिंग की है। बल्कि उनकी कुछ रोजाना की आदतें हैं, जिनकी वजह से वह फिट व स्लिम फिगर मेंटेन किए हुए हैं। सौम्या का कहना है कि इन आदतों से मैं कभी नहीं भटकती और इन्हें डेली करती हूं। चलिए बताते हैं सौम्या की फिटनेस का राज क्या है और कौन सी आदतें हैं, जिनसे वह फिट बनी हुई हैं।

क्या हैं 5 हेल्दी हैबिट्स

1- घी-हल्दी पानी- सौम्या सुबह उठने के बाद सबसे पहले 1 स्पून घी लेती हैं और इसमें 1 चुटकी हल्दी, 1 चुटकी काली मिर्च पाउडर डालकर खा लेती हैं। इसे खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है, जोड़ों का दर्द नहीं होता, इम्यूनिटी बूस्ट होती है और नींद भी अच्छी आती है।

2- अदरक पानी- इसके बाद सौम्या पानी में अदरक को कस लेती हैं और इस पानी को धीरे-धीरे पी लेती हैं। ये पानी पीने से गट हेल्थ अच्छी बनी रहती है और पेट संबंधी समस्याएं नहीं होती। अगर आपका पेट साफ नहीं होता या ऐंठन बनी रहती है, तो अदरक वाला पानी पी सकते हैं।

3- नो शुगर-गुड़- सौम्या का कहना है कि मैंने शक्कर, शहद, गुड़ बिल्कुल खाना छोड़ दिया है और इससे मेरी सेहत पर काफी फर्क पड़ा है। इससे हेल्थ अच्छी रहती है, दिमाग तेज चलता है और वेट लॉस में भी मदद मिलती है। उनका कहना है कि ये आप भी करके देखें।

4- प्रोटीन रिच डायट- सौम्या का कहना है कि प्रोटीन हर किसी के शरीर के लिए जरूरी होता है और मैं भी सुबह का नाश्ता प्रोटीन युक्त रखती हूं। इसमें मैं जूस, फल, सलाद, स्प्राउट्स, चीला, ओट्स खाती हूं। उनका कहना है कि प्रोटीन युक्त डायट कभी भी शाम को न लें। इसके अलावा मैं नट्स को दिनभर में खाती रहती हूं। जैसे सुबह 5 भीगे हुए बादाम खाती हैं, फिर पिस्ता दोपहर को खा लेती हैं, शाम को ब्राजिलियन नट, रात को सोने से पहले भीगा हुआ अखरोट और वर्कआउट के बाद एक्ट्रेस 1 चम्मच पंपकिन और सनफ्लॉवर सीड्स खाती हैं।

5- 7 बजे डिनर- सौम्या का कहना है कि शाम का खाना वह 7 बजे तक खत्म कर देती हैं। डिनर जल्दी करना उनकी लाइफ का बड़ा गेम चेंजर है। इससे वेट लॉस करने में मदद मिलती है और खाना अच्छे से पच जाता है। साथ ही ब्लोटिंग, गैस, कब्ज की समस्या नहीं होती।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हुमा कुरैशी सिर्फ 28 दिन में हुई थीं फैट से फिट, जानिए क्या था उनका डेली रूटीन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।